Tuesday, 24 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लाड़ली बहना योजना में लाडली बहनों की उम्र 21 वर्ष पात्रता दी और ट्रैक्टर का बंधन हटा, तो बढ़ जाएंगी 17 लाख महिलाएं,10 जुलाई तक जमा हो जाएंगे फार्म

भोपाल (kundeshwartimes)- 21 वर्ष की आयु और ट्रैक्टर रखने वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। महिला एवं बाल विकास संचालनालय ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से अनुमति मिलने पर 10 जुलाई से पहले ऐसी महिलाओं के आवेदन ले लिए जाएंगे और जिन महिलाओं के आवेदन पहले से हैं, उन्हें राशि भी जारी की जा सकती है।

लाड़ली बहना योजना में अभी 23 से 60 वर्ष आयु की महिलाओं को लाभ देने का प्रविधान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 वर्ष तक की महिलाओं को लाभ देने के निर्देश दिए हैं, वहीं जिन परिवारों में ट्रैक्टर हैं, उनकी महिलाओं को भी पात्र मानने को कहा है। इसे देखते हुए विभाग ने आंकड़े जुटाए हैं।

बताया जा रहा है कि 21 वर्ष की आयु की महिलाओं को शामिल करने पर योजना में 13 लाख से अधिक महिलाएं बढ़ जाएंगी, जबकि ट्रैक्टर वाले परिवारों में लगभग चार लाख महिलाओं को लाभ दिए जाने की संभावना है।

यानी आने वाले महीनों में सरकार को एक करोड़ 42 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार रुपये महीने देने पड़ेंगे। इस पर करीब 21 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे। वर्तमान में एक करोड़ 25 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

1.78 में से 1.20 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

योजना की पात्र एक लाख 78 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 10 जून को राशि नहीं पहुंच पाई थी। इन प्रकरणों में ट्रांजैक्शन फेल हो गया था। जिला स्तर पर ऐसे खातों की जांच कराई गई तो पता चला कि अधिकतर में डीबीटी (डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर) सक्षम नहीं हो पाया था।

वहीं कुछ खातों में आधार लिंक नहीं हुए थे तो कुछ में आधार नंबर किसी और बैंक खाते से लिंक था। इनमें सुधार कराया गया और इनमें से एक लाख 20 हजार महिलाओं के बैंक खातों में राशि पहुंचा दी गई है संचालनालय के आयुक्त डा़ रामराव भोंसले बताते हैं कि शेष के खातों में भी अगले दो-तीन दिन में पहुंच जाएगी।

संबंधित ख़बरें

Translate »