Tuesday, 24 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

स्वामी माधवाचार्य की तपस्थली में आज होगा कवियों का जमघट,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो संपतिदास गुप्ता की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimes) –रंगो के त्यौहार होली पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी माधवाचार्य जी महाराज की तपस्थली रामलीला मैदान हनुमाना में स्वामी माधवाचार्य‌‌‌ स्मृति होली ठहाका कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें देश के जाने माने कवियों का जमावड़ा होगा उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक विष्णु दास गुप्ता ने बताया कि पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित स्वामी माधवाचार्य स्मृति होली ठहाका कवि सम्मेलन में जिन प्रमुख कवियों व कवियत्री को भाग लेना है उनमें तेजभान सिंह तेज सतना प्रियंका त्रिपाठी विजयराघवगढ़ बृजेश सिंह सरल सीधी कामता माखन रीवा नीरज निर्मोही इंदौर तथा आशीष निर्मल रीवा होंगे। माधवाचार्य जी महाराज की तपस्थली रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ 10 मार्च को शाम 7:00 बजे से होगा यह उल्लेख करना आवश्यक है कि होली जैसे पवित्र पर्व पर नगर में मूर्ख सम्मेलन मनाने की वर्षों पुरानी परंपरा पूर्व चली आ रही थी जिसे विगत 5 वर्षों से श्री गुप्त एवं उनकी टीम ने बदलते हुए कहा कि यह अंग्रेजो यह मुगलों की सोची समझी चाल के तहत होली जैसे पवित्र पर्व को मूर्ख सम्मेलन का नाम देकर सनातन संस्कृति को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया था और हम उसका अंधानुकरण करते चले आ रहे थे जिस प्रकार से सनातन संस्कृत का नववर्ष क्षेत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र आरंभ को माना जाता है उसी के अनुरूप 31 मार्च को बजट भी पेश करने की परंपरा रही है तिथि नक्षत्रों से अनभिज्ञ अंग्रेजों ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के आसपास पड़ने वाले 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस बताकर हिंदू नव वर्ष की खिल्ली उड़ाने का कुत्सित प्रयास किया था अतः मूर्ख सम्मेलन की परंपरा को तोड़ते हुए होली ठहाका कवि सम्मेलन की परंपरा डाली गई है श्री गुप्त ले सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों के उपस्थित होने की अपील करते हुए कहा है कि देशभर में साहित्य की त्रिवेणी बहाने वाले सरस्वती के वर्ग पुत्रों को सुनने के लिए अवश्य पधारें।

संबंधित ख़बरें

Translate »