Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आदिवासी समाज की संस्कृति के संरक्षण हेतु ज्ञापन। झाबुआ से मनीष वाघेला

झाबुआ नगर के सर्व धर्म, सर्व समाज एवं सर्व संगठनों के युवाओं द्वारा हिंदू समाज के अभिन्न अंग आदिवासी समाज की संस्कृति के संरक्षण हेतु ज्ञापन

झाबुआ से मनीष वाघेला

झाबुआ नगर के सर्व धर्म, सर्व समाज एवं सर्व संगठनों के युवाओं द्वारा हिंदू समाज के अभिन्न अंग आदिवासी समाज की संस्कृति के संरक्षण हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। झाबुआ में आदिवासी समाज एक लंबे समय से क्षेत्र में अवैधानिक रूप से हो रहे धर्मांतरण के विरुद्ध लड़ रहा है। आदिवासी समाज सनातन हिंदू संस्कृति की जड़ होकर हिंदू समाज का अभिन्न हिस्सा है जिसे दृष्टिगत रखते हुए सर्व हिंदू समाज इस लड़ाई में आदिवासी समाज की जायज मांगों का समर्थन करते है; जिसमें धर्म बदल चुके आदिवासियों को एसटी सूची से बाहर किए जाने की मांग की जा रही है।आदिवासी संस्कृति का संरक्षण अकेले आदिवासी समाज का ही उत्तरदायित्व नहीं है बल्कि सर्व हिंदू समाज का नैतिक दायित्व भी है।
अनुसूचित क्षेत्र को धर्मांतरण मुक्त बनाने के लिए एवं क्षेत्र में वामपंथी एवं नक्सलवादी विचारधारा के संगठनों का सर कुचलने की दिशा में क्रांतिकारी भूमिका निभाने वाले आजाद प्रेम सिंह डावर विशेष आग्रह पर उपस्थित रहे। सर्व समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय संत खूम सिंह महाराज के संगठन आदिवासी समाज सुधारक संघ के अध्यक्ष रमेश निनामा सहित जोगा भाई सिंगार द्वारा लंबे समय से आदिवासी समाज सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए उनका सम्मान किया गया। आयोजन में राष्ट्रीय हिंदू सेना झाबुआ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के आह्वाहन पर बजरंग सेना झाबुआ, हिंदू जागरण मंच झाबुआ, विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार झाबुआ समेत नगर के प्रमुख सामाजिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हुए रोटरी क्लब झाबुआ अध्यक्ष मनोज अरोड़ा उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »