Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पथरिया के सतपारा में आत्महत्या का मामला परिजनों ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, जांच जारी, दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह/ पथरिया – थाना क्षेत्र के ग्राम सतपारा में 58 वर्षीय छोटेलाल रजक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जाता है कि एक हत्या के मामले पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था जिसको लेकर वह दहशत में थे जो फांसी लगाकर आत्महत्या करने की वजह बन गया ऐंसा परिजनों ने आरोप लगाया है मौके पर एसडीओपी पथरिया सहित पूरा स्टाफ पहुंचा एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है ।
ज्ञात हो कि 28 अक्टूबर को हरीराम साहू का शव खेत में मिला था जिसकी छानबीन को लेकर तत्कालीन थाना प्रभारी आरपी कुसुमाकर मौका-ए-वारदात के दिन ही इस व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने ले गए थे उसके बाद उसे विगत दिवस फिर बुलाया गया था और आज रात आत्महत्या का ये मामला सामने आया है बताया जाता है कि मृतक के पास एक सोसाइड नोट भी मिला है जो अब राइटिंग एक्सपर्ट्स के पास भेजा जाएगा ।

मृतक के पुत्र राजेश रजक ने जानकारी देते हुए बताया की हरी राम साहू की हत्या के मामले में मेरे पिताजी को बिना कारण पुलिस द्वारा बार-बार थाने बुलाकर परेशान किया जाता था एवं दो दो घंटे अंदर रखते थे जबकि मेरे पिताजी की तबीयत खराब थी उन्हें बार-बार उल्टी आ रही थी उसके बावजूद पुलिस द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और पुलिस से ही परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है
ज्ञात हो कि पथरिया जनपद के ग्राम सतपारा मौजा के खेत में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई किसान हरीराम पिता पर्वत साहू उम्र 45 वर्ष का शव 28 अक्टूबर को खेत में मिला था जानकारी तब लगी जब मृतक की पुत्री रूबी साहू खेत पर अपने पिता को खाना देने गई तो उन्हें मृत देखकर अपने परिजनों को सूचना दी इसके बाद पुलिस को सूचना मिली तब मौके पर तत्कालीन थाना प्रभारी आर पी कुश्माकर ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पूछताछ के संबंध में सतपारा निवासी 58 वर्षीय छोटेलाल रजक को थाने लाया गया था जिसके बाद उसे कल फिर बुलाया गया और आज छोटेलाल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

“क्या कहते है अधिकारी”

कोटवार के माध्यम से जानकारी मिली थी हमने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली मामले की जांच की जा रही है मृतक के हाथ में एक पर्चा भी मिला है जिसकी जांच की जाएगी।

के.बी. उपाध्याय एसडीओपी,पथरिया

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »