Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे दमोह-तेंदूखेड़ा तारादेही बस खाई में पलटी.. बस में सवार करीब दर्जन भर यात्री घायल, दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

अभाना तेंदूखेड़ा मार्ग पर फिर पलटी यात्री बस ..

दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर अभाना तेंदूखेड़ा निर्माणाधीन अधूरी सड़क पर बमोरी पिंडरई के बीच बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क से उतरकर खाई में पलटती चली गई।

नरक चैदस की रात हुए इस घटनाक्रम में सुखद बात यह रही कि बड़े हादसे के बाद भी करीब दर्जन भर यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं वहीं हादसे के बाद हड़कंप भरे हालात बने रहे और पुलिस को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह से तेंदूखेड़ा होकर तारादेही जा रही राजकुमार कंपनी की बस क्रमांक MP 51 E 0431 पिंडरई बम्होरी के बीच शुक्रवार रात करीब 9 बजे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में सड़क से उतरकर खाई में पलट गई।

यह बस दमोह से 7 बजे चलकर 8-30 बजे तेन्दूखेड़ा आती है। जो कि तारादेही होते सर्रा जा रही थी। घटना की सूचना लगते ही तेंदूखेड़ा थानाा प्रभारी टीआई संधीर चैधरी मौकेेे पर पहुंचे और बस में फंसे लोगो को बाहर निकलवाया गयाा तथा घायलों को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »