Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नाबालिका का अपहरण कर बलात्का र करने वाले आरोपी की जमानत हुई निरस्त झाबुआ से मनीष वाघेला

प्रेस नोट
दिनांक 20.11.2020
नाबालिका का अपहरण कर बलात्का र करने वाले आरोपी की जमानत हुई निरस्त

झाबुआ से मनीष वाघेला
जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सूरज वैरागी ने बताया कि दिनांक 07.10.2020 को फरियादी द्वारा थाना कालीदेवी में उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखवाई की फरियादी की नाबालिग लड़की दिनांक 06.09.2020 को सुबह 10:00 बजे घर से कालीदेवी चप्पल पहनने का बोलकर गई थी जो घर वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने उसे आस-पास एवं रिश्ते दारों में काफी तलाश किया, परंतु बालिका कहीं भी नहीं मिली। इस कारण उसे शंका है कि नाबलिका को कोई भगाकर ले गया है। पुलिस थाना कालीदेवी द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के दौरान अपहर्ता पीडि़ता को दस्तयाब किया गया। पीडि़ता के पूछताछ कर कथन लेखबद्ध किये गये, जिसमें पीडि़ता ने बताया कि आरोपी कमलेश निवासी पि‍लीया खदान उसे बहला-फुसला कर भगाकर ले गया था तथा उसके साथ कई बार बलात्कार भी किया और इस संबंध में किसी को नहीं बताने के लिये जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्या यालय श्रीमान् झाबुआ के समक्ष पेश किया गया था जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया था। दिनांक 19.11.2020 को आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यरम से जमानत आवेदन पत्र न्यायालय श्री संजय चौहान प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के न्याायालय में पेश किया गया था।
शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री एस. एस. खिची जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला झाबुआ, द्वारा तर्क किया गया कि गया कि गंभीर प्रकृति का अपराध है तथा आरोपी को जमानत का लाभ दिया गया तो साक्षियों को प्रभावित करेगा। तर्क से सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपी कमलेश की जमानत निरस्त कर दी गई।
उक्तआ जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ, जिला झाबुआ द्वारा दी गई।

सुश्री सूरज वैरागी
जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)
जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »