Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सातवीं कक्षा की छात्रा ने खुद ही गढ़ी अपने अपहरण की कहानी, दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह – बाबाओं द्वारा कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली 1 बच्ची के अपहरण के मामले का पटाक्षेप हो गया है। खुलासा होने पर पता चला कि बच्ची का किसी ने अपहरण नहीं किया था। बल्कि उसने अपने अपहरण की कहानी स्वयं ही गढ़ी थी। मालूम हो कि शनिवार को बांदकपुर में अपनी बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई करने वाली सातवीं कक्षा की बालिका अंशिका पुत्री किशन सिंह लोधी का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया था। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। बाद में बच्ची किसी तरह से अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकली और अपने घर पहुंच गई थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। वहीं उसके अपहरण की कहानी की सच्चाई सामने आई ।

क्या था मामला :

अंशिका के पिता किशन लोधी ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा सातवीं में बांदकपुर में अपनी बुआ की घर पर रहकर पढ़ाई करती है । लेकिन वह शनिवार को अपह्रत हो गई और किसी तरह बाबाओं के चंगुल से छूट कर अपने घर वर्धारी पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की पूछताछ में पहले बालिका ने यही बताया कि उसे कुछ बाबाओं ने एक सफेद गाड़ी में अपहरण कर लिया था उसी गाड़ी में दो-तीन और बच्चे भी बेहोशी की अवस्था में पड़े हुए थे। गाड़ी बांदकपुर से जैसे ही सागर रोड पर के बरधारी गांव के पास पहुंची तो बच्ची किसी तरह से बाबाओं के चंगुल से छूटकर बरधारी गांव में अपने घर पहुंच गई । पुलिस को लड़की की बताई कहानी पर कुछ शक हुआ तब उन्होंने उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से प्यार के साथ पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी

यह निकला मामला : –
पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह पढ़ाई की प्रेशर से इतनी डर गई कि उसने बुआ के घर से भाग जाना उचित समझा और शनिवार को स्कूल जाने के द्वारा वह एक टेंपो में सवार होकर दमोह पहुंची और दमोह से अपने गांव बरधारी चली गई तथा घर पहुंच कर उसने अपने अपहरण की कहानी गढ़ दी लेकिन जब बच्ची से पूछताछ की गई तो सारा मामला कुछ और ही निकला हालांकि इस मामले का पटाक्षेप होने के बाद बच्ची के परिवार जनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »