Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

फूड फैक्टी पर पुलिस का छापा, फैक्ट्री सील कर कॉपीराइट एक्ट का मामला पुलिस ने जांच में लिया, दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

कॉपीराइट उल्लंघन के एक मामले में कोतवाली पुलिस ने आज एक फूड फैक्ट्री पर छापा मारकर माल जप्त किया तथा फैक्ट्री को सील कर दिया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
स्थानीय कच्चा सिंधी कैंप में संचालित एक फूड फैक्ट्री पर कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर छापा मारकर बड़ी मात्रा में माल जप्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है । बताया जाता है कि फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन के तहत माल की पैकेजिंग व नकल करने संबंधी एक शिकायत दर्ज कराई गई थी।


यह था मामला

कोतवाली टीआई एचआर पांडे ने बताया कि कटनी निवासी नितिन पेरियार कटनी में नितिन फूड्स के नाम से कुरकुरे बनाने की एक फैक्ट्री चलाते हैं । उनके ब्रांड का नाम छोटू मोटू है। उन्होंने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि दमोह निवासी खूबचंद राठौर ने उनके ब्रांड की नकल की है। वह अंजनी फूड के नाम से छोटू और मोटू ब्रांड की सचित्र पैकिंग कर नकली माल बेच रहे हैं। यह कॉपीराइट एक्ट का खुला उल्लंघन है। नितिन पेरियार ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी रजिस्टर्ड है जबकि अंजनी फूड रजिस्टर्ड नहीं है। अंजनी फूड कि नकली पैकेजिंग के कारण उन्हें काफी अधिक हानि हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने सिंधी कैंप स्थित अंजनी फूड फैक्ट्री में छापा मारकर फैक्ट्री सील कर दी तथा 2 बोरी माल जांच के लिए कोतवाली लेकर आए ।

टीआई पांडे ने बताया कि खाद्य विभाग और सेल टैक्स विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई है। वहीं अंजनी फूड के मालिक खूबचंद राठौर का कहना है कि उन्होंने किसी कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं किया है। उनका खुद का ब्रांड है और वह भी रजिस्टर्ड है लेकिन उन्होंने इसका कॉपीराइट नहीं कराया है। वहीं इस मामले में खाद्य निरीक्षक माधवी बुधौलिया ने बताया कि माल की नकली होने से संबंधित या उसकी क्वालिटी से संबंधित शिकायत नहीं थी इसलिए यह मामला उनकी विभाग के दायरे में नहीं आता है मामला कॉपीराइट उल्लंघन का है इसलिए उनके विभाग के द्वारा अभी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वही टी आई का कहना है कि अभी मामला जांच में लिया गया है। एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है । मालूम हो कि इसके पूर्व भी दमोह में कॉपीराइट एक्ट और नकली पैकेजिंग के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं । तथा बड़े पैमाने पर यहां पर मिलते जुलते ब्रांडों की पैकेजिंग की जा रही है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। जिससे इस बात को बल मिलता है कि दमोह में यह कारोबार अधिकारियों की सांठगांठ से खूब फल फूल रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »