Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

खबर का असर…. कल देर रात खबर लगते ही मडियादो सचिव त्रिपाठी ने हितग्राहियों के परिवार को सौंपी अंत्येष्टि की राशि, दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह (मडियादो) – गरीब असहाय लोगों की मृत्यू पर अंतिम संस्कार के लिए सरकार की ओर से मुहईया कराये जाने वाली नाममात्र की राशि सचिव सरपंच की करतूतों के रहते डकारने की जुगाड़ में लगे हुऐ थे। लेकिन मीडिया द्वारा मामले को ”हितग्राहियों की अं​त्येष्टि की राशि डकारने की जुगत में पंचायत सचिव त्रिपाठी” नामक शीर्षक से खबर बनाई गई थी। जिसमें हटा जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मड़ियादौ के निवासी स्व. प्रेमलाल काछी एवं स्व. अनार खान की फौत हो जाने के बाद भी कई दिनों तक पंचायत सचिव स्वदेश त्रिपाठी द्वारा उनके परिवारजनों को अंत्येष्टि सहायता राशि नहीं सौंपी गई थी, प्रमुखता से मीडिया द्वारा यह मामला उजागर किया गया। सचिव त्रिपाठी की कारस्तानी को लेकर मामला मीडिया द्वारा जैसे ही उजागर किया गया, तो तत्काल ही सचिव द्वारा दिनॉंक 28.11.2020 को राशि आहरित की गई और हितग्राहियों के परिवार को अंत्येष्टि में मिलने वाली राशि उपलब्ध करा दी गई।
आखिर में बात यहॉं पर खत्म नहीं होती, क्यों कि मीडिया द्वारा यह मामला सामने नहीं लाया गया होता तो क्या सचिव सरपंच गरीब असहाय लोगों को मिलने वाली इस राशि में हेराफेरी करने की पूरी जुगाड़ में थे। न जाने ऐसे कितने और मामले होंगे, जिसमें गरीब असहाय लोगों के साथ छल किया गया होगा, किसी को वृद्धावस्था पेंशन नहीं तो किसी को विधवा पेंशन नहीं, ऐसी न जाने कितनी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं दिया गया होगा। लेकिन शिकायत होने के बावजूद भी ऐसे भृष्टाचारी कर्मचारियों पर कोई भी दंडात्मक कठोर कार्यवाही नहीं की जाती, जिससे उनके हौसले और अधिक बुलंद होते जाते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों में हो रहे ऐसे शर्मनाक भृष्टाचारों की जॉंच शीघ्र ही कराकर संलिप्त कर्मचारियों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जानी चाहिऐ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »