Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

समर्थन मूल्य पर खपाए जाने के लिए बाहर से बुलाई गई.. करीब साढ़े 6 लाख रूपए कीमत की 850 बोरी धान को एसडीएम ने पकड़ा.. इधर कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लिया.. नोडल अधिकारी की मौजूदगी के निर्देश दिए,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

खरीदी केन्द्र में नोडल अधिकारी की मौजूदगी के निर्देश


दमोह जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ बाहरी धान को बुलाकर खपाने वाले फिर से सक्रिय हो गए है। वहीं तेंदूखेड़ा एसडीएम ने मुखबिर की सूचना पर करीब साढ़े 6 लाख कीमत की 340 क्विंटल धान को जब्त कराने की कार्रवाई की है। इधर कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लेकर किसानों से चर्चा की तथा खरीदी केन्द्रों में नोडल अधिकारी की मौजूदगी के निर्देश दिए।

दमोह कलेक्टर श्री तरूण राठी ने समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही धान के विभिन्न केन्द्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। किसानों से रू-ब-रू हुए, उनकी बातें व समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने खरीदी गई धान का अवलोकन किया और धान के सैम्पल भी करवाये गये। भ्रमण के दौरान खाद्य नियंत्रक, सहकारी केन्द्रीय के महाप्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी साथ में मौजूद रहे। भ्रमण के दौरान श्री राठी ग्राम इमलिया पहुंचे। यहां उन्हेांने समिति के द्वारा लिए गये सैम्पल का अवलोकन किया ओर मौजूद किसानों से चर्चा भी की और साफ कर उपज केन्द्र में लेकर आने की बात कही। यहां से श्री राठी झलौन धान खरीदी केन्द्र पहुंचे, यहां पर दो किसानों से धान खरीदी जा रही थी, जिनके सैम्पल पास हुए है। श्री राठी ने अपने सामने भी धान का सैम्पल लेने के निर्देश दिये। यहां पर मौजूद किसानों ने कहा कि ग्राम बिसनाखेड़ा के किसानों का मैसेज सर्रा खरीदी केन्द्र का मिला है, इस समस्या का समाधान कराने की बात कही। झलौन में 453 किसान पंजीकृत है।


कलेक्टर श्री राठी ने तहसीलदार तेन्दूखेड़ा से किसानों के जमीन का रिकार्ड सिचिंत-असिचिंत दुरूस्थ कराने के निर्देश दिये। यहां से कलेक्टर श्री राठी तारादेही पहुंचे। यहां पर 479 किसान पंजीकृत होने की जानकारी दी गई और 682 क्विंटल खरीदी की जानकारी दी गई। उन्होंने महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से कहा प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर नोडल अधिकारी मौजूद रहे सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने सभी खरीदी केन्द्रों में टेन्ट व्यवस्था के लिए कहा। यहां पर केन्द्र पर पल्लेदार की उपलब्ध के बारे में बताया गया कि आसपास के गांव से आकर पल्लेदार काम कर रहे हैं। यहां पर भी मैपिंग की समस्या किसानो ने रखी, जिस पर श्री राठी ने जिला खाद्य अधिकारी को सुधार के निर्देश दिये।

यहां से कलेक्टर कलेहरा पहुंचे। यहां पर तारादेही का खरीदी गया अनाज भण्डारित है, का अवलोकन किया और सैम्पलिंग की कार्यवाही की गई। यहां पर मौजूद किसानों ने कलेक्टर से कहा कि घानामैली केन्द्र जबेरा में शिफ्ट हो गया है, जिसे कलेहरा में ही करने का आग्रह किसानों ने किया1 इस संबंध में श्री राठी ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।

अनाधिकृत रूप से रखी 850 बोरी धान पर कारवाई

दमोह। जिले के ग्राम सगरा में अनाधिकृत रूप से धान रखें होने की सूचना पर एसडीएम तेन्दूखेड़ा भारती देवी मिश्रा ने तहसीलदार जबेरा के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाही की है। तहसीलदार जबेरा अरविन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम सगरा में बाहर से आये हुए 850 बोरी धान पंकज जैन द्वारा रखी हुई है। यह भी बताया कि उनके द्वारा दो मकान किराये पर लेकर क्रमश 450 और 400 बोरी दो मकानों पर भण्डारण किया गया। मौके पर पहुंचकर एसडीएम भारती देवी मिश्रा और तहसीलदार अरविन्द्र यादव द्वारा कार्यवाही की गई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »