Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मेडिकल कालेज में अभी भी नहीं हुई कई विभागों की शुरुआत,मजबूरी में मरीजों को करना पड़ता हैं रेफर, शहडोल से अरविंद द्विवेदी की रिपोर्ट

शहडोल। आदिवासी अंचल में सीएम शिवराज ने 2016-17 में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी थी। लगभग 4 साल बीतने के बाद भी मेडिकल कॉलेज शहडोल में कई महत्वपूर्ण विभाग शुरु नहीं हो सके हैं जिस कारण संभागीय मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में मरीजों का ज्यादा दबाव रहता है।

मेडिकल कॉलेज आज भी शहडोल जिला अस्पताल पर पूरी तरह आश्रित हैं। महिला एवं शिशु रोग विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज की जगह जिला अस्पताल शहडोल में बैठकर ओपीडी देखते हैं। पिछले 3 सालों में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा महिला एवं शिशु रोग विभाग खोलने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। जब आदिवासी अंचल में एक के बाद एक मासूमों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है तब इसको लेकर कवायद तेज की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की दलील है कि 2021 तक किसी भी प्रकार से महिला एवं शिशु रोग विभाग को शुरु कर लिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अभी प्रसूति विभाग को जल्द से जल्द खोलने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर के निर्माण का काम भी वर्तमान में चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज में नहीं है महिला एवं शिशु विभाग की ओपीडी

मेडिकल कॉलेज शहडोल में अभी तक प्रसूति विभाग एवं शिशु रोग विभाग का संपूर्ण संचालन नहीं हो सका है। मेडिकल कॉलेज में अन्य विभागों की ओपीडी शुरु है जबकि ये दोनों विभाग अब भी जिला अस्पताल शहडोल पर आश्रित हैं। मेडिकल में पदस्थ महिला एवं शिशु रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल में बैठकर ओपीडी देखते हैं और वहीं मरीजों का उपचार करते हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा महिला रोग एवं शिशु रोग विभाग खोलने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं किया गया है।

अभी कर रहे जबलपुर रैफर सफर लगभग 5 घंटे का

शहडोल मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था नहीं होने के कारण जिला अस्पताल के डॉक्टर नवजातों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर रहे हैं। शहडोल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज की दूरी लगभग 5 घंटे की हैं। वहीं दूसरी ओर दूरी ज्यादा होने के कारण परिजन गंभीर रूप से बीमार बच्चों को जबलपुर ले जाने में हिचक्कते हैं। शहडोल में संसाधनों की कमी के कारण बच्चों की मौत हो जाती है। इस प्रकार का मामला आए देखने को मिलता है।

इनका कहना हैं

यह बात सही है कि मेडिकल कॉलेज में महिला एवं शिशु विभाग की ओपीडी शुरु नहीं हो सकी है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 2021 तक दोनों विभाग की ओपीडी शुरु होने की संभावना है। लेबर रूम और ब्लड बैंक तैयार हो चुका है। अन्य निर्माण भी जारी हैं।

डॉ. मिलिंद सिरालकर
डीन, मेडिकल कॉलेज शहडोल

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »