Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पिछले 48 घंटे में 4 बच्चे बने काल का ग्रास,अनवरत जारी हैं बच्चों की मौत का सिलसिला, शहडोल से अरविंद द्विवेदी की रिपोर्ट

अब तक 12 पहुँचा बच्चों के मौत का आंकड़ा

शहडोल ।शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में पिछले 48 घंटे में चार बच्‍चों की मौत हो गई। जिससे जिला अस्पताल के एसएनसीयू और पीआइसीयू में मौत का आंंकड़ा 12 पहुंंच गया है। चार बच्चों की मौत में एक प्री मेेच्योर बच्चा भी शामिल है। जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से नवजात बच्चों की मौत हो रही है।

बताया गया है कि 6 माह में ही एक महिला की डिलेवरी हो गई थी। इलाज के दौरान बच्‍चे की मौत हो गई। इसी तरह डिंडौरी की 11 दिन की सरोज सरिया की निमोनिया से मौत हो गई। पाली के 7 माह के राजकुमार कोल की निमोनिया और ब्रेन फीवर से मौत हुई। जबकि पोंगरी गांव की एक माह 6 दिन की रितिका जायसवाल की हाइपोथायरायडिज्म निमोनिया से मौत हुई। अभी अस्पताल के एसएनसीयू में 22 और पीआइसीयू में 9 बच्चे भर्ती हैं।

पूूूर्व सीएम कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा के अनुसार इस मामले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस का एक जांच दल मौक़े पर भेजने का निर्णय लिया है। शहडोल में मासूम बच्चों की मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। अभी तक 12 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। 5 दिन पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गयी समीक्षा बैठक व कड़े निर्देशों के बावजूद भी बच्चों की मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है।सरकार का रवैया इस मामले में उदासीन बना हुआ है। वि‍ शेष जांच दल के नाम पर इस मामले में सिर्फ़ खानापूर्ति व लीपापोती की गयी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर व राजीव सिंह ने कांग्रेस के एक चार सदस्यीय सदस्य जाँच दल का गठन कर उन्हें मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। इस जांच दल में विधायक सुनील सराफ , विधायक विजय राघवेंद्र सिंह , अनूपपुर के कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल , शहडोल कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह शामिल होंगे। यह जांच दल मौके पर जाकर पीड़ित पक्ष से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »