Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जबलपुर की राह आसान, आज से शुरु होगी अंबिकापुर एक्सप्रेस, शहडोल से अरविंद द्विवेदी की रिपोर्ट

शहडोल । लंबे इंतजार के बाद जबलपुर तक जाने के लिए दिन के समय सीधी ट्रेन की सुविधा संभाग के लोगों को मिलने जा रही है। रेलवे बोर्ड द्वारा 5 दिसंबर से अंबिकापुर से मदन महल (जबलपुर) के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित किया जा रहा है। जिसका लाभ शहडोल संभाग के यात्रियों को मिल सकेगा।
रेलवे की जारी विज्ञप्ति के अनुसार 5 दिसंबर से ट्रेन दोपहर 12.50 बजे मदन महल से प्रतिदिन रवाना होगी। 5.45 बजे शहडोल पहुंचेगी। रात 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 6.15 बजे ट्रेन अंबिकापुर से रवाना होगी व 10.15 बजे शहडोल स्टेशन पहुंचेगी। दोपहर 3.15 बजे मदन महल पहुंचेगी। कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के दौर से ट्रेनें बंद की गई थीं। लगभग 6 महीने बाद लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें शुरु की गई थीं, लेकिन वे रात के समय शहडोल पहुंचती थीं। जबलपुर से जुड़ाव वाली ट्रेनें दिन के समय नहीं थीं। अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन भी बंद थी, जिसकी पूर्ति अब मदनमहल-अंबिकापुर ट्रेन से हो सकेगी।

नर्मदा ट्रेन भी शुरू करने की मांग

धीरे-धीरे शुरु हो रही ट्रेन सुविधा में इंदौर-बिलासुपर (नर्मदा एक्सप्रेस) को शामिल करने की मांग की जा रही है। शहडोल से होकर गुजरने वाली यह सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण ट्रेन है क्योंकि यह सीधे प्रदेश की प्रशासनिक व व्यापारिक राजधानी भोपाल व इंदौर से जोड़ती है। इसके अलावा शटल व मेमू ट्रेन भी शुरु करने की मांग उठने लगी है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »