Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लाइट नही मिलने पर फसल सूखने से परेशान किसान ने खेत मे लगाई फांसी,पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव के साथ किया प्रदर्शन, दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह। सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने से फसल सूख जाने से परेशान एक किसान के द्वारा सिकमी पर लिए गए खेत में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिए जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के बाद तेंदूखेड़ा में दमोह जबलपुर रोड पर रखकर प्रदर्शन किया गया। जिससे देर तक सड़क के दोनों तरफ जाम के हालात बने रहे। बाद में पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझाइस देकर जाम को खत्म कराके आवागमन सुचारू करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलवाड़ा निवासी किसान रूपलाल आहिरवार का शव शुक्रवार सुबह सिकमी पर लिए खेत मे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए तेंदूखेड़ा भिजवाया। जहां पीएम के बाद शव को गांव वापस लाने के बजाए परिजनों तथा रिश्तेदारों ने मुख्य मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ जाम के हालात निर्मित हो गए।

मामले में परीजनों का कहना था की विद्युत विभाग द्वारा उनके खेत का लाइट कनेक्शन काट देने से सिक्मी पर लिए खेत की रूपलाल ठीक से सिंचाई नहीं कर सके थे। जिस से उनकी धान की उपज नाममात्र की हुई थी तथा अभी गेहू की फसल सूख गई थी। इसी सदमे और तनाव में उन्होंने उसी खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।


किसानो के शव को रखकर प्रदर्शन की खबर लगने पर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी नीतू खटीक ने परिजनों को समझाइश देते हुए कार्यवाही का भरोसा दिलाया इसके बाद ही प्रदर्शन को खत्म करके शव लेकर परिजन गांव रवाना हुए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »