Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी का निचली अदालत का सजा का फैसला अपील न्यायालय द्वारा रखा गया स्थिर

अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी का निचली अदालत का सजा का फैसला अपील न्यायालय द्वारा रखा गया स्थिर

मनीष वाघेला
मीडिया प्रभारी सुश्री सूरज वैरागी द्वारा बताया गया कि दिनांक 29.05.2009 को थाना काकनवानी जिला झाबुआ मुखबिरी सूचना मिली की एक सफेद रंग की पिकअप में अवैध शराब चरेल गॉव तरफ से गुजरात जा रही है सूचना पर विश्वास कर थाने से हमराह फोर्स सहित मौके पर पहॅुच कर घेराबंदी कर पिकअप महेन्द्रा सफेद रंग GJ 06 Z-8988 में 10 पेटी लगभग 78 लीटर सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर विदेशी मदिरा अवैध रूप से गुजरात तरफ ले जाते पकडा उक्त पिकअप को आरोपी छोटू उर्फ वेदप्रकाश चला रहा था उक्त जप्तशूदा शराब के संबंध में कोई लाईलेंस या परमिट नही होना बताया आरोपी को गिरफतार कर वाहन सहित शराब जप्त‍ कर थाने पर लाया गया तथा आरोपी छोटू उर्फ वेदप्रकाश के विरूद्ध धारा 34 (2),36 एवं 46 म0 प्र0 आबकारी अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रे ट झाबुआ में पेश किया
विचारण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रे ट झाबुआ द्वारा अभियेाजन की ओर से आयी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दोषी पाते हुए दिनांक 09-09-2016 को आरोपी छोटू उर्फ वेदप्रकाश को धारा 34 (2) के तहत 1 साल का सश्रम कारावास एवं 25000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया आरोपी द्वारा सजा के निर्णय के विरूद्ध जिला एवं सत्र न्यायाधीश झाबुआ में 2016 में ही अपील प्रस्तुत की गई थी ।
दिनांक 14-12-2020 को न्यायालय श्रीमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार गुप्ता साहब द्वारा अपील का निराकरण करते हुए की निचली अदालत द्वारा की दोषसिद्धी सही है तथा यह नही माना जा सकता कि आरोपी को वाहन में शराब रखे जाने की जानकारी नही थी। विचारण न्यायालय द्वारा घोषित दोषसिद्धी एवं दण्‍डादेश का निर्णय हस्तक्षेप योग्य नही माना तथा इस प्रकार विचारण न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय सजा की पुष्टि माननीय न्यायालय द्वारा की गई तथा आरोपी का जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया

जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)
सुश्री सूरज वैरागी
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »