Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना काल के दौर में सुरक्षित रहें सजग रहें साथ ही यातायात नियमों का करें पालन… लोगों में यातायात के प्रति जागरूक करने चलाया जा रहा जागरूकता अभियान,दमोह से मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह – यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं लोगों को सुरक्षित रहने के लिए यातायात पुलिस निरंतर प्रयासरत है। जिससे लोगों का जीवन सुरक्षित रहे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। लोग काल के गाल में ना समा सकें इसके लिए भारत सरकार लगातार किसी न किसी कार्यक्रम के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चला रही है। मध्य प्रदेश सरकार भी लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है और समय-समय पर संबंधित विभाग के द्वारा विशेष अभियान चलाए जाते हैं।


इसी क्रम में मध्य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में तथा यातायात थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी तथा सूबेदार अभिनव साहू के मार्गदर्शन में लगातार विभिन्न तेरा हो और चौराहों पर उक्त विषय को लेकर कार्यक्रम चल रहे हैं। स्थानीय कॉपरेटिव बैंक चौराहा और बस स्टैंड चौराहे पर बड़ी संख्या में आज 20 दिसंबर शुक्रवार को प्रातः मजदूर, वाहन चालकों को एकत्रित करके सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में भारत सरकार मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की।


यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक दिनेश गोस्वामी ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं यह एक सतत प्रक्रिया है आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी मिले सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए लोग सुरक्षित रहें इस प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय किस प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए क्या क्या दस्तावेज होना आवश्यक है यह सब कुछ लगातार लोगों को बताया जा रहा है। दिनेश स्वामी ने बताया कि वर्तमान में कोरोना कोविड-19 का प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए सुरक्षित रहें सजग रहें इस संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक एवं समाजसेवी योगी ने भी संबोधित किया। लगभग 2 घंटे तक यह अभियान चला जिसमें सैकड़ों लोगों को जानकारी प्रदान की गई।।             

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »