Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जीवन के संतापों का नाश करती है श्रीराम कथा-मानस कोकिला अन्नपूर्णा जी,देवतालाब से कुंण्डेश्वर टाइम्स संवाददाता मुकेश सोंधिया की रिर्पोट

देवतालाब मे चल रही है पंचदिवसीय श्रीराम कथा

गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण देवतालाब में पंच दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ एस. एस. तिवारी द्वारा 20 फरवरी से 24 फरवरी तक प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण देवतालाब में आयोजित किया जा रहा है । जिसमें मानस कोकिला सुश्री अन्नपूर्णा जी द्वारा प्रतिदिन राम कथा रूपी आस्था की गंगा बहाई जा रही है इस दौरान उन्होंने कहा कि रामकथा मानव का कल्याण करती है। रामजी की कथा चार अक्षरों में आती है। रामायण, कृष्ण कथा भी चार अक्षरों में आती है। भगवान रामजी ने सर्वप्रथम एक राक्षसी ताड़का का वध किया। कृष्ण ने भी एक राक्षसी पूतना का वध किया। भगवान राम ने सुग्रीव के रूप में एक मित्र बनाया। वहीं कृष्ण ने भी एक मित्र सुदामा को बनाया। अंतर यही है कि श्री रामकथा सत्ता की, त्याग की कथा है और कृष्ण कथा सत्ता के लिए संघर्ष की कथा है। सुश्री अन्नपूर्णा जी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदासजी ने कहा है कि कथा सुनने से, यज्ञ से, पूजा से, दान से तथा तप से मन निर्मल होता है। यज्ञ बाबा विश्वामित्र, वशिष्ठ जैसे अति श्रेष्ठ लोग भी करते हैं।लोगों में धैर्य, क्षमा, संतोष व अलोभ समाहित होता है। साबुन, सर्फ और जल से कपड़े की गंदगी साफ हो जाती है, परंतु मन की गंदगी नहीं। जो धर्म करता है वह धार्मिक कहलाता है। इसलिए रामकथा सबको सुननी चाहिए। रामकथा मन की व्यथा को हरती है। इस दौरान तृतीय दिवस के कथा प्रसंग में श्रीराम जन्मोत्सव की दिव्य कथा सम्पन्न हुई कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से लोगों में सत्यनारायण चतुर्वेदी, मनोज तिवारी,भगवानदास देवा भारती ,पद्मेश गौतम,शत्रुघ्न सिंह, देवेंद्र मिश्रा, रामदास शर्मा , मंगल सोनी , हीरामणि मिश्रा , लालजी गौतम, जगजीवन लाल तिवारी, बंशीधर द्विवेदी, राघव शरण तिवारी ,जयप्रकाश तिवारी, प्रमोद सिंह, पंकज तोमर, शिवकुमार शुक्ला समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । 25 फरवरी को मनगवा के हनुमंता में चारों धाम पूजा का आयोजन किया गया है । 26 फरवरी को उपनयन संस्कार एवं रामकथा के महा प्रसाद रूपी भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की है ।

मुकेश सोंधिया, संवाददाता, कुंण्डेश्वर टाइम्स, देवतालाब

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »