Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलेक्टर के निर्देशन में युवा मण्डल गठन हेतु मऊगंज क्षेत्र में अभियान जारी,कुंंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

“युवा सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाएंगें भूमिका:अंशू त्रिपाठी”

मऊगंज- रीवा जिले में विगत दिनों आयोजित युवा कार्यक्रमों के जिला सलाहकार समिति की बैठक में कलेक्टर द्वारा नेहरू युवा केंद्र को युवा मंडल एवं महिला मंडल निर्माण कराने का निर्देश जारी किया गया था इसको लेकर मऊगंज क्षेत्र में नेहरू युवा केंद्र युवा एवं महिला मंडल का करने की दिशा में सक्रिय प्रयास में जुटा हुआ है। गौरतलब शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण में जोड़ने के लिए कार्य कर रहा नेहरू युवा केंद्र लगातार मऊगंज क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों में शामिल हैं।मऊगंज क्षेत्र में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंशू त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला, विकास पाठक द्वारा युवाओं से सतत् संपर्क किया जा रहा है।इस कार्य में मऊगंज क्षेत्र के विभिन्न युवा मण्डल के साथियों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर युवा मंडल गठन एवं विस्तार की रूपरेखा को मूर्ति रूप दिया जा रहा है।


उक्त संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास पाठक ने बताया कि हम विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच से मुलाकात कर युवा मंडल एवं महिला मंडल गठन को लेकर सक्रिय पहल कर रहे हैं हमारे द्वारा जनपद स्तर पर वृहद मुहिम चलाई जा रही है हमारा उद्देश्य है कि हम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाएं युवा देश की वह ताकत है जो देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है अतः ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को संकलित कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रीवा कलेक्टर के निर्देशन पर इस मुहिम को बहुत जल्द मूर्ति रूप दिया जाएगा।राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंशू त्रिपाठी ने कहा कि हमारे युवाओं द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा शासन की बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में सूचनाओं के अभाव से नहीं पहुंच पा रही है इसको लेकर हमारे युवा विभिन्न योजनाओं के संचालन में महती भूमिका निभाएंगें।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोनिका शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। बेटियां देश की गौरव है हम महिला मण्डल निर्माण कर महिलाओं को सशक्त बनाएंगे।
इस अभियान में प्रमुख रूप से अंशू त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला, विकास पाठक, अमरनाथ प्राशू,सीएस मिश्रा,पंकज उपाध्याय,आदर्श मिश्रा, हिमांशु सिंह सेंगर,विनय तिवारी,रोहित पाठक, पुष्पेंद्र मिश्रा,योगेश लगरखा, मोहम्मद आजाद, अंकुश द्विवेदी, रामकृष्ण कोल, दयानंद कुशवाहा,अंकित कुशवाहा, अभिषेक पाण्डेय समेत अन्य युवा भूमिका निभा रहे हैं।।                     

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »