Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

घड़ी की सुइयों के 12 बजाते ही गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्मदिन के कैरोल गीत गाए जाने लगे प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं।

थांदला। से मनीष वाघेला  घड़ी की सुइयों के 12 बजाते ही गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्मदिन के कैरोल गीत गाए जाने लगे        प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं।

गिरजाघर परिसर में ही प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया

प्रार्थना कर प्रभु यीशु के जन्म की कहानियां सुनाईं गईं

 

कैथेड्रल गिरजाघर में घड़ी की सुइयों ने जैसे ही रात के 12 बजाए वैसे ही आतिशबाजी के बीच कैरोल गीत गाए जाने लगे। लोग एक दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म लेने की बधाइयां देने लगे। जन्म की खुशी में प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया। परिसर में यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं। इससे पहले बिशप डॉ बसिल, ने गिरजाघर में लोगों को प्रभु यीशु के जन्म और उनके संघर्षों से जुड़ी कहानियां सुनाईं। लोगों ने प्रार्थना सभा में देश को कोरोना मुक्त होने का प्रभु यीशु से आशीर्वाद मांगा।

रोशनी में नहाया थांदला का कैथेड्रल चर्च, गुरुवार एक बजे रात प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने जुटे लोग

 

रंगीन रोशनी में नहाया गिरजाघर।

क्रिसमस के अवसर पर कैथेड्रल और मसीह गिरजाघर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया था। गिरजाघरों की सजावट देखते ही बन रही थी। कोरोना महामारी के कारण चर्च में लोगों की उपस्थिति काफी कम रही।

 

गिरजाघर में प्रभु यीशु के जन्म पर कैरोल गीत गाए गएप्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी बातें डॉ. बेसिल जी भूरिया, द्रमाद्यश बिशप जी ,फादर अंतोन जी कटारा पली पुरोहित, फादर सोनू वसुनिया, ने आराधना सभा में बताया कि प्रभु यीशु के जन्म को लेकर न्यू टेस्टामेंट में कहा गया है कि ईश्वर ने अपना एक दूत जिसका नाम ग्रैबियल था उसे मरियम के पास भेजा था। उसने मरियम को बताया कि तुम ईश्वर को जन्म दोगी। बच्चे का नाम जीसस होगा। चूंकि मरियम कुंवारी थीं इसलिए ग्रैबियल ने कहा एक पवित्र आत्मा आएगी। वह उसे शक्तियां देगी। उसके बाद मरियम का विवाह जोसेफ नाम के युवक से हुआ।

 

देवदूत ने जोसेफ से कहा कि मरियम का ध्यान रखे, उसे न छोड़े। जोसेफ और मरियम नाजरेथ में रहते थे। नाजरेथ रोमन साम्राज्य में था। तत्कालीन रोमन सम्राट आगस्तस ने जनगणना की आज्ञा दी। इसलिए जोसेफ और मरियम को अपना नाम लिखवाने के लिए बैथेलहम जाना पड़ा। भीड़ होने के कारण सभी धर्मशालाएं पूरी तरह से भरी हुई थीं इसलिए जोसेफ और मरियम को इधर-उधर भटकना पड़ा। अंत में दोनों को एक अस्तबल में जगह मिली जहां मरियम ने प्रभु यीशु का जन्म दिया। उन्हें एक चरनी में लिटाया गया। वहां कुछ गड़ेरिए भेड़ चरा रहे थे, उन्होंने लोगों से बताया कि देवदूत का जन्म हुआ है। ये भगवान ईसा हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »