Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विश्व मैत्री दिवस पर जैन समाज ने सामायिक आराधना फेस्टिवल मनाया

विश्व मैत्री दिवस पर जैन समाज ने सामायिक आराधना फेस्टिवल मनाया

मनीष वाघेला

निप्र। तेरापंथ के धर्म गुरु आचार्य महाश्रमणजी की पावन प्रेरणा से श्वेताम्बर स्थानकवासी, मूर्ति पूजक एवं तेरापंथ आदि सकल जैन संघ ने नव वर्ष के प्रथम रविवार को विश्व मैत्री दिवस मनाते हुए सामयिक फेस्टिवल का आयोजन किया। जिन शासन गौरव जैनाचार्य उमेशमुनिजी “अणु” के कृपापात्र पूज्य श्री धर्मदास गण प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती महासती निखिलशीलाजी आदि ठाणा – 4 के पावन सानिध्य में स्थानीय पौषध भव पर प्रातः 9 से 10 बजे आयोजित सामयिक फेस्टिवल में सैकड़ो श्रावक श्राविकाओं ने सम्पूर्ण सावद्य पापकारी क्रियाओं का त्याग कर छः काय जीवों को अभयदान देते हुए सामयिक की आराधना करते हुए महामंत्र नवकार का जाप किया।

 

गुरु भगवन्तों का मंगल प्रवेश

 

पूज्य श्री धर्मदास गण नायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी, पूज्य श्री गिरिशमुनिजी, पूज्य श्री रविमुनिजी आदि ठाणा – 3 का मंगल प्रवेश सोमवार को प्रातः 9 बजे खवासा से थांदला होने की संभावना है। पूज्यश्री अभी खवासा से 4 किमी दूर सागवा विराजित है। वही

परम पूज्य राष्ट्र संत शिरोमणि वचन सिद्धि आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय हेमेंद्र सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य रत्न परम पूज्य शासन प्रभावक वर्तमान आचार्य श्रीमद् विजय ऋषभचंद्र सुरीश्वरजी म.सा. के अज्ञानुवरती मुनिराज श्री

चंद्रयश विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री वैराग्ययश विजयजी म.सा. आदि ठाणा 2 का मंगल प्रवेश कुशलगढ़ कि ओर से नयापुरा स्थित जिन मन्दिर, जैन उपाश्रय पर हुआ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »