Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रसाद में एक पाव शराब लेकर कई रोग ठीक करने का दावा मनकपुरा गांव में लग रहा है अंधविश्वास का मेला,हटा से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो राहुल व्यास की रिपोर्ट

हटा– आस्था के साथ अंधविश्हस एक सिक्के के दो पहलू की तरह है लेकिन कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिन्हें देखकर ही कहा जा सकता है कि यह केवल अंधविश्वास है और कुछ नहीं लेकिन आज भी लोग ऐसे अंधविश्वास का शिकार होते रहे हैं जिले के हटा ब्लॉक में आने वाली नारायणपुरा पंचायत के मनकपुरा गांव में इन दिनों ऐसे ही एक अंधविश्वास से आस्था की जगह ले रखी है जहां पर एक युवा कई लाइलाज बीमारियों और भूत प्रेत के साए से मुक्त दिलाने का दावा कर रहा है और प्रसाद के रूप में केवल एक पाव शराब ले रहा है इतना ही नहीं जो भी पीड़ित यह पहुंचता है उसे भी एक कप शराब पिलाई जा रही है आसपास के कई गांव के लोग इलाज के नाम पर इस अंधविश्वास का शिकार हो रहे हैं गांव में प्रत्येक सोमवार की रात तक इलाज कराने वाला मेला लग रहा है खपरैल मकान के भीतर एक युवा पीले वस्त्र पहन कर बैठा हुआ है जो खुद को भैरव बाबा का अर्थ बता रहा है उसके पास कई लोग मौजूद थे और वह बारी-बारी से सभी को तकलीफ सुनकर मंत्र बोलकर एक-एक कर लोग उसके पास पहुंचते और वह मंत्र बोलने के बाद उन्हें ठीक होने का दावा करता नजर आ रहा है अंधविश्वास में डूबे लोग उसे शराब देते हैं बाद में उन्हें एक कप पीने के लिए शराबी दी जा रही है जिसे लोग प्रसाद समझकर पी रहे थे यह पूरा खेल बीते 3 माह से चल रहा है और वह युवा किसी दूसरे जिले का है जो अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर इस तरह से इलाज का दावा कर रहा है अपना इलाज कराने पहुंचे लोग बाहर निकलते ही भैरव बाबा और जय कालेश्वर के जय घोष भी लगाते हैं यहां मौजूद लोगों से बात की तो उनमें से कई ने कहा कि उन्हें राहत मिली है लेकिन पूरी तरह नहीं यहां मौजूद लोगों को शराब से कोई सरोकार नहीं है कि एक बाबा शराब से इलाज कर रहा है उन्हें तो यकीन है कि वह उनकी तकलीफ दूर कर देगा कुछ लोग यह भंडारा करते हुए भी मिल रहे हैं उनका कहना था कि उनकी मन्नत पूरी हुई है इसलिए वह दोबारा यहां आए हैं ।

इनका कहना है

वहीं रजपुरा थाना प्रभारी- दशरथ दुबे ने बताया कि”” हमारे संज्ञान में यह मामला नहीं है आप के माध्यम से पता चला है मैं कल ही मौके पर जाकर इसकी जांच करूंगा ।                                             

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »