Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

थांदला के सरकारी हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन ट्राय किया गया

 

थांदला के सरकारी हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन ट्राय किया गया

थांदला (मनीष वाघेला) । बहु प्रतीक्षित कोविड – 19 वैक्सीनेशन का ड्राय रन (डेमो) आज प्रातः सिविल अस्पताल थांदला में किया गया। जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एस गडरिया व बीएमओ डॉ अनिल राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले सभी आशा कार्यकर्ताओं को कोविड वेक्सिनेशन के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई। ड्राय रन के अंतर्गत सर्व प्रथम चिन्हित 30 आशा कार्यकर्ताओं को कोविड का पहला टीका लगाया गया। टीकाकरण के पूर्व शासन के निर्दशों का पूर्णतया पालन करते हुए सभी 30 आशा कार्यकर्ताओं को दो दो गज की दूरी पर बिठाया गया वही उनकी क्रमानुसार थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद डाटा एंट्री ऑपरेटर कालू सिंह परमार, मनोहर पटेल, शैलेंद्र शुक्ला द्वारा संबंधित के पहचान पत्र को कोविड पोर्टल से वेरीफाई कर हितग्राही से टीकाकरण हेतु स्वीकृति लेते हुए उन्हें टीकाकरण कक्ष में श्रीमती बसंती धकिया व श्रीमती हलीमा शेख द्वारा टीका लगाया गया। टीका लगाने के उपरांत हितग्राहियों को 30 मिनट ऑब्जर्वेशन में रखा गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के बीईइ निशा सौलंकी, डॉ पंकज खतेड़िया, जोन खराड़ी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »