Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मारपीट कर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपीगण को हुई सजा

मारपीट कर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपीगण को हुई सजा

मनीष वाघेला

जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सूरज वैरागी द्वारा बताया गया कि फरियादी रमेश प्रदीप बस पर काम करता है। दिनांक 14.10.2017 को जब फरियादी उसके पिता बापु व काका वेलसिंह तीनों रानापुर-झाबुआ रोड़ पारा में तिराहे पर खड़े थे कि जब गोपाल बस वाला अभियुक्तल शिवम व उसका भाई विजय अपने दो साथी भारत व पूनम के साथ आये व मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुये बोले कि तुमने उसकी रिपोर्ट की है, परंतु वे छूटकर आ गये हैं और अश्लील गालियां देने लगे फरियादी ने गालियां देने से मना किया तो शिवम ने पत्थर उठाकर फरियादी रमेश को मारा जो सिर में लगा। फरियादी रमेश के काका वेलसिंह बीच–बचाव करने आये तो अभियुक्तम विजय ने उन्हें भी पत्थर मारा जो सिर में लगा तथा भारत व पूनम ने लकड़ी से फरियादी रमेश के पिता बापू को कंधे, पैर, पीठ पर मारा तथा फरियादी रमेश को भी पीठ व शरीर पर मारा तथा काका वेलसिंह को भी सिर में मारा जिससे वेलसिंह को गंभीर एवं प्राणघातक चोटें आई थी। फरियादी रमेश ने पुलिस चौकी पारा में रिपोर्ट लेखबद्ध करवाई थी, पुलिस द्वारा रिपोर्ट लेखबद्ध कर विवेचना की गई तथा अपराध की गंभीरता देखते को हुये उक्त प्रकरण को जिले का चिह्नित एवं सनसनीखेज की श्रेणी में रखते हुये विवेचना उपरांत अभियोग पत्र धारा 294, 323, 307/34 एवं 506 भा.दं.वि. माननीय न्या यालय के समक्ष पेश किया गया।

विचारण के दौरान माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमान राजेश कुमार गुप्ता साहब, जिला झाबुआ द्वारा अभियेाजन उप-संचालक श्री के.एस. मुवेल साहब जिला झाबुआ द्वारा अभियोजन साक्ष्य् न्यायालय में सफलतापूर्वक करवाई गई तथा प्रकरण को संदेह से परे साबित किया गया एवं अभियोजन की ओर से आई साक्ष्य के आधार पर आरोपीगण शिवम उर्फ सोनू, विजय उर्फ कुंवरसिंह, भारतसिंह एवं पुनम उर्फ राजेश को धारा 307/34 के स्था न पर धारा 325/34 भा.दं.वि. में दोषी पाते हुए आज दिनांक को निर्णय पारित करते हुये आरोपीगण को 3-3 साल का सश्रम कारावास एवं 1000-1000 रुपये के अर्थदण्ड से एवं धारा 323/34 के अंतर्गत 1-1 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया गया।  सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)      जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »