Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को अपील न्यायालय द्वारा भेजा गया जेल

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को अपील न्यायालय द्वारा भेजा गया जेल

मनीष वाघेला

जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सूरज वैरागी द्वारा बताया गया कि दिनांक 26.12.2016 को फरियादिया एवं उसकी भाभी गेहूं पिसवाने हेतु कुंदनपुर आई थी। जब वे दोनों रमेश पांचाल की चक्की के सामने खड़ी थी तब आरोपी अन्नू वहां आया और बुरी नियत से फरियादिया का हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने लगा। फरियादिया चिल्लाई तो उसकी भाभी ने उसे छुड़ाया आसपास लोग एकत्रित हो गये। आरोपी वहां से भाग गया। फरियादिया ने घर आकर अपने माता पिता व भाई को घटना बताई और पुलिस थाना रानापुर में आकर घटना की रिपोर्ट फरियादिया ने लिखवाई। पुलिस थाना रानापुर द्वारा आरोपी अन्नू पिता बाबू निवासी ग्राम तड़वी फलिया लालू डुंगरा के विरुद्ध धारा 354 भादवि के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। विचारण के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी झाबुआ द्वारा आरोपी को दोषी पाते हुए 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 1 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया था उक्त निर्णय के विरुद्ध आरोपी द्वारा न्यायालय श्रीमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार गुप्ता साहब के न्यायालय में अपील पेश की गई थी। अपील न्यायालय द्वारा आरोपी अन्नू पिता बाबू निवासी ग्राम तड़वी फलिया लालू डुंगरा जिला झाबुआ को दोषी पाते हुए 3 माह का सश्रम कारावास एवं 1 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया एवं जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया ।  सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ    जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)      जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »