Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“झाबुआ पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर ही शादी समारोह में गोली चलने की घटना का खुलासा”

 

“झाबुआ पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर ही शादी समारोह में गोली चलने की घटना का खुलासा”

मनीष वाघेला

घटना का विवरण :- दिनांक 21.01.2021 को शाम 06:00 बजे बोलासा में शादी समारोह चल रहा था। जिसमें तोरण मारने की बात को लेकर विवाद होने पर गोली चलने पर तारू पिता पेमला भूरिया निवासी मोरझरिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सुचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आनंदसिंह वास्कले, एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनु डावर, थाना प्रभारी रायपुरिया कैलाश चौहान एवं एफएसएल अधिकारी श्री आर.एस. मुझाल्दे को तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना रायपुरिया में अपराध क्रं. 32/2021 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।                                     घटना का खुलासा :-

पुलिस द्वारा आसपास के लोगो से पुछताछ की गई। एफएसएल अधिकारी श्री आर.एस. मुझाल्दे द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस जब विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटा रही थी कि पुलिस के सामने यह तथ्य आया कि दिनांक 21.01.20201 को शाम 06:00 बजे बोलासा में दुल्हे बादर के तोरण मारने पर 500/-रू. की मांग की गई थी। उस बात को लेकर सोमजी उर्फ होमजी पिता भूरा सिंगाड निवासी मोरझरिया बोला कि 500/-रू. मांगते हो कहकर होमजी ने अपने हाथ में बदूंक में कारतुस भरकर तान दी तो तारू पिता पेमला भूरिया निवासी मोरझरिया ने बोला कि बंदूक मत चला कि इतने में होमजी ने जान से मारने की नियत से बंदूक चला दी। जिससे तारू भूरिया को बाये तरफ पसली के पास में बंदुक की गोली लगी, जिससे तारू भूरिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

उक्त घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना रायपुरिया की पुलिस टीम द्वारा आरोपी सोमजी उर्फ होमजी पिता भूरा सिंगाड निवासी मोरझरिया को बड़ी ही सूझबूझ से गिरफ्तार किया गया। जिस बंदुक से गोली लगी है उसको भी बरामद कर लिया गया है। बंदुक शस्त्र लायसेंस धारक सलिया पिता बालु मेड़ा उम्र 47 वर्ष निवासी गोठ को भी आरोपी बनाया गया है जो कि घटना दिनांक से फरार है।

आरोपियों के नाम :-

1. सोमजी उर्फ होमजी पिता भूरा सिंगाड निवासी मोरझरिया (मुख्य आरोपी – गिरफ्तार)

2. सलिया पिता बालु मेड़ा उम्र 47 वर्ष निवासी गोठ (फरार)

उद्घोषित ईनाम :-

आरोपी सलिया पिता बालु मेड़ा की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा 5,000/-रू. के ईनाम की घोषणा की गई है।

सराहनीय कार्य में योगदान :-

संपुर्ण घटनाक्रम का खुलासा करने में अति. पुलिस अधीक्षक श्री आनंद सिंह वास्कले, थाना प्रभारी कोतवाली श्री कैलाश चौहान, एफएसएल अधिकारी श्री आर.एस. मुझाल्दे, सउनि रियाजुल्हाक, सउनि बीएस बिलोरे, प्रआर हरिराम, प्रआर उमेश, प्रआर. शोभाराम, प्रआर. शिवकुमार, आर. पंकज, 641 अंकित, सुरेश, मुकेश, रवि, राकेश, चा. शाहरूख का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

जनसंपर्क अधिकारीश्री आनंदसिंह वास्कलेअति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »