Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नगर में आया बहरूपिया – अलादीन के जिन्न का किया रोल,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

शासन प्रशासन लुप्त होती इस कला का उपयोग शासन की योजनाओं में कर दे संरक्षण

थांदला निप्र। नगर में बेहरुपीया कला का जीवंत प्रदर्शन कर रहे राजस्थान से आये कलाकार आकाश जाट ने आज अलाद्दीन के जिन्न का अंतिम रोल किया। उन्होंने जिन्न बनकर न केवल जनता का मनोरंजन किया बल्कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए वेक्सिनेशन को भी प्रचारित किया। हालांकि इसके लिए उसे कोई शासकीय सहायता नहीं मिली है। आजकल का जमाना मौज व टिकटोक जैसे एप के जरिये दिल की ख्वाहिश को पूरा करने का है वही आज भी का जमाना है लेकिन कुछ खानाबदोश ऐसे भी है जो बहरूपिया बनकर विविध कैरेक्टर करते हुए अनेक वर्षों से अपनी आजीविका के लिए इसका उपयोग करते चले आ रहे है। लगभग दो वर्ष बाद नगर में बहरूपिया आकाश जाट नारदमुनि, आदि मानव, यक्कू, एकलव्य, अलादीन के जिन्न जैसी आकृति, वेशभूषा व डॉयलॉग से सबका मनोरंजन करते दिखाई दिए। उन्हें देख कर उनके पिता की स्मृति भी सहज सामने आ गई परिवार से विरासत में मिले इस हुनर को बख़ूबी निभाने वाले 40 वर्षीय आकाश पढ़े लिखे होने के बावजूद इस कला को जिंदा रखे हुए है। उन्होंने बताया कि वे राजस्थान के धार्मिक स्थल नाथद्वारा (जयपुर) राजस्थान से थांदला में अपने पिता बाबूभाई भट्ट बहरूपिया के साथ आते थे वही 18 पीढ़ियों से विभिन्न वेशभूषा एवं भावाभिव्यक्ति के द्वारा उनके पूर्वज जनता का मनोरंजन करने आ रहे है। आज यह कला लगभग लुप्त हो चुकी है लेकिन फिर भी अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिये आकाश भी लम्बे समय से सनातनी देवताओं के तो फिल्मी चर्चित रोल कर उनके संवाद कहते चले आ रहे है। वे मेरा गांव मेरा देश का डाकू जब्बरसिंह, शोले के गब्बरसिंह, दूधवाली, मालन, भिखारी, अपंग बनकर अपनी डायलॉग बोलने में माहिर है। वे लगभग 10 दिनों तक जनता का मनोरंजन करते हुए उनसे मिलने वाली दक्षिणा से अपना गुजारा करते है। देश के लगभग सभी राज्यों में अभिनय कौशल बता चुके आकाश अपने पिता के साथ गोवा फेस्टिवल व विदेशों में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके है। उन्होंने बताया कि उनके पिता व अन्य दो भाई भी इस कला में पारंगत है व वे भी बहरूपिया बनकर अपना व अपने आश्रितों का पेट भरते है। इस प्रतिनिधि के माध्यम से उन्होंने जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह इसी तरह का प्यार देते रहे वही सरकार से अपील की की उन्हें इस कला को जिंदा रखने के लिये कुछ प्रयास करना चाहिये। आज मोबाइल युग मे जब भी सोशल मीडिया जैसे एप पर किसी को अभिनय करते देखता हूँ मुझे उस एप निर्माण में कही ना कही बाबू भाई व आकाश जैसे पारंगत कलाकार का अप्रत्यक्ष हाथ जरूर दिखाई देता है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग व आईजा मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने भारत सरकार, मध्यप्रदेश शासन प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा कि उन्हें चाहिये की वह भी लुप्त होती बहरूपिया कला का शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार में करते हुए उन्हें संजीवनी प्रदान करें।                               

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »