Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सिरमौर चौराहे में 14.50 लाख रूपये से होगा टैक्सी स्टैण्ड का विस्तार,पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया शिलान्यास,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 27 जनवरी 2021. सिरमौर चौराहे में पूर्व से निर्मित टैक्सी स्टैण्ड को 14.50 लाख रूपये की लागत से विस्तारित किया जायेगा। जिसमें 15 हजार वर्गफीट की जमीन में टैक्सी एवं आटो आदि के खड़े करने की पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने टैक्सी स्टैण्ड विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान कलेक्टर एवं प्रशासक नगर निगम डॉ. इलैयाराजा टी एवं आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा उपस्थित रहे। श्री शुक्ल ने भूमिपूजन करते हुए कहा कि सिरमौर चौराहे में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने में इस टैक्सी स्टैण्ड की बहुत दिनों से जरूरत महसूस की जा रही थी। आज इस महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन हुआ आगामी एक माह में यह कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी शहर तभी आदर्श शहर बनता है जब वहां पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह हो। रीवा बढ़ता हुआ शहर है यहां सड़के, फ्लाई ओवर, मॉल, दुकान आदि के निर्माण के साथ ही यह आवश्यक है कि पर्याप्त जगह में पार्किंग एरिया को विकसित किया जाय ताकि लोग सुरक्षित स्थान में अपने वाहन खड़े कर सकें। सिरमौर चौराहे में सिरमौर, मझियार की तरफ जाने वाले वाहनों के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। पूर्व में जो टैक्सी स्टैण्ड बनाया गया था वह छोटा पड़ने लगा था अब टैक्सी स्टैण्ड का विस्तार किया जाकर इसे बड़ा बनाया जा रहा है जिससे वाहनों, टैक्सी व आटो आदि को खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी तथा जाम की स्थिति निर्मित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर में सड़क के किनारे व्यवसाय करने वाले या आटो टैक्सी चलाने वालो के लिए पहले स्थान नियत किया जाय तदुपरांत उन्हें उस स्थान पर विस्थापित किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार ही रीवा में भी हाकर्स कॉर्नर तथा टैक्सी स्टैण्ड बनाकर इस दिशा में कार्य किये जा रहे हैं।


इससे पूर्व अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी टैक्सी स्टैण्ड के लिए 5 हजार वर्गफीट की जमीन है अब इसे विस्तारित कर 15 हजार वर्गफीट किया जा रहा है जिससे पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह होगी तथा सिरमौर चौराहे का यातायात का दबाव कम होगा। इस दौरान जिला गौसंवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, श्री राजगोपाल मिश्र चारी, पूर्व पार्षद व्यंकटेश पाण्डेय, शिवदत्त पाण्डेय, सतीश सिंह सहित शिवम द्विवेदी, शेखर सचदेवा, चिन्टू सोनी व नगर निगम के अधिकारी एचपी त्रिपाठी, अशोक सिंह व कमर्चारी उपस्थित रहे।         

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »