Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नागपुर के डा. शशिकांत रघुवंशी ने साबित कर दिया कि डाक्टर भगवान का अवतार होते हैं, मजदूर की बेटी का किया नि:शुल्क उपचार, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो देवेन्द्र मिश्रा “राजा गौतम” की रिपोर्ट

डिंडौरी के सुबखार निवासी मजदूर परिवार की बेटी को यूट्रस में थे ट्यूमर, महीनों इलाज के लिए भटके माता-पिता; नागपुर के डॉ. शशिकांत रघुवंशी ने फ्री ऑपरेशन कर बचाया जीवन

डिंडौरी के मेडिकल स्टूडेंट दीपक तिवारी ने गरीब परिवार को दिया डॉ. शशिकांत का पता, इलाज के बाद अब सामान्य जिंदगी जी सकेगी 23 वर्षीय युवती

नागपुर –डॉक्टर्स को धरती पर भगवान का रूप माना जाता है। दुनिया में डॉक्टर्स की बदौलत ही मनुष्य को सेहतमंद बने रहने के लिए सजीवनी मिलती है। दूसरी ओर मानवसेवा को ही माधवसेवा भी कहा जाता है। मानवसेवा का ऐसा ही अद्भुत उदाहरण पेश किया नागपुर के डॉ. शशिकांत रघुवंशी ने, जिन्होंने डिंडौरी के सुबखार निवासी वनवासी परिवार की बेटी को नया जीवन दिया है। दरअसल, सुबखार के रहने वाले मजदूर परिवार की 23 वर्षीय बेटी को यूट्रस में करीब 07 ट्यूमर डिटेक्ट हुए थे। इलाज के लिए गरीब परिवार महीनों तक बीमार बेटी को लेकर डिंडौरी, जबलपुर और नागपुर में अस्पतालाें के चक्कर काटता रहा। पीड़िता के पिता को हर जगह ऑपरेशन के लिए ₹1 से ₹2 लाख का एस्टीमेट थमा दिया जाता था। जिस परिवार में खाने को दो वक्त की रोटी के लिए रोज संघर्ष हो, वह परिवार भला लाखों रुपए का भार कैसे उठा सकता था..? इलाज में संभावित खर्च को ब्याेरा देखकर वनवासी परिवार पूरी तरह टूट गया। माता-पिता यह सोचकर दुखी हो रहे थे कि इतनी जटिल बीमारी के साथ आखिर उनकी बेटी का जीवन आगे कैसे चलेगा? तभी डिंडौरी से ही ताल्लुक रखने वाले दीपक तिवारी उम्मीद की किरण बनकर आए। नागपुर में मेडिकल स्टूडेंट दीपक ने वनवासी परिवार को डॉ. शशिकांत रघुवंशी का पता दिया। परिवार ने डॉ. रघुवंशी से संपर्क कर बेटी का चेकअप कराया। प्रॉब्लम डायग्नाेस होने के बाद डॉ. रघुवंशी ने परेशान परिवार को सांत्वना दी और टीम के साथ करीब चार घंटे का कठिन ऑपरेशन कर पीड़िता के यूट्रस से ट्यूमर निकाला। अब पीड़िता पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन की ओर लौट रही है। ऑपरेशन के बाद वनवासी परिवार ने डॉ. शशिकांत रघुवंशी और दीपक तिवारी को उनकी सच्ची मानवता के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। 

नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम ने भेजा ‘थैंक्स लैटर’

वनवासी परिवार की बेटी के इलाज की जानकारी जब डिंडौरी नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम को मिली तो उन्होंने डॉ. शशिकांत की नेकदिली की प्रशंसा की। पंकज ने डिंडौरीडॉटनेट से कहा कि डॉ. रघुवंशी ने वाकई में पीड़ित परिवार के लिए भगवान की भूमिका निभाई है। उन्होंने डॉक्टर और तमाम स्टाफ को व्यक्तिगत तौरपर ‘थैंक्स लैटर’ भेजा। पंकज ने डॉक्टर से निवेदन भी किया कि वह अपनी टीम के साथ डिंडौरी आएं और जिले के नागरिकों के लिए हेल्थ कैंप लगाएं। इस पर डॉ. शशिकांत ने सहर्ष हामी भरी।                                             

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »