Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

*निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मानव सेवा का पुनीत कार्य* _शिविर में 195 मरीजो ने लिया लाभ_

*निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मानव सेवा का पुनीत कार्य*

_शिविर में 195 मरीजो ने लिया लाभ_

थांदला (मनीष वाघेला)
अमरशहीद चंद्रशेखर आज़ाद बलिदान दिवस स्मृति में तहसील पत्रकार संघ एव आज़ाद भूमि परिवार द्वारा विगत 10 वर्ष से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है । इसी कड़ी में इस वर्ष भी 28 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दो पृथक केम्प आयोजित किये गए । जिसमे एलोपैथिक व आयुर्वेदिक शिविर लगाए गए ।

*निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में गरीब वर्ग लाभान्वित होते*

शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक श्री वीरसिंह भूरिया के मुख्य आतिथ्य, जिला योजना समिति के पूर्व सदस्य जितेंद्र घोड़ावत की अध्यक्षता व लायन्स क्लब अध्यक्ष बीएल गुप्ता के विशेष आतिथ्य में माँ सरस्वती व चन्द्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया ।
इस अवसर पर विधायक श्री भूरिया ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मानव सेवा का पुनीत कार्य है । ऐसे शिविरों में गरीब व मध्यम वर्ग के व्यक्तियों को बिना खर्च में घर बैठे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो जाता है । आज के विकट दौर में जहां नाना प्रकार की बीमारियां फेल रही है वही उनका इलाज भी काफी महंगा होने से छोटे वर्ग का व्यक्ति इलाज हेतु बड़े शहरों में बड़े चिकित्सको के पास जाने में असहाय हो जाता है ।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्री घोड़ावत ने आयोजन समिति को साधुवाद देते हुए कहा कि विगत 10 वर्षों के दौरान इस संस्था द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न बीमारियों के पृथक पृथक शिविरों का आयोजन कर क्षेत्र के हजारों गरीब मरीजों को लाभान्वित कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है । कार्यक्रम को लायन्स क्लब अध्यक्ष बीएल गुप्ता ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक कुन्दन अरोड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की । आभार तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष मुकेश अहिरवार ने व्यक्त किया । इस अवसर पर लायन प्रकाश घोड़ावत, लायन उमेश पिच, सरपंच रालु वसुनिया, राजेन्द्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित थे । शिविर व्यवस्था में पत्रकार हरीश पंचाल, कमलेश जेन, आत्माराम शर्मा, मनीष अहिरवार, कादर शेख आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।
*विशेषज्ञ चिकित्सको ने की जांच दिया परामर्श*

शिविर में अहमदाबाद गुजरात के कार्ज़ेन हॉस्पिटल के प्रमुख विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ हार्दिक पटेल, दीपेश यादव, अजय हिंदुजा द्वारा पेट की समस्त प्रकार की बीमारियों की जांच कर उपचार हेतु परामर्श दिया गया । इस शिविर में 55 मरीजो ने लाभ लिया ।

*आयुर्वेदिक शिविर में 140 मरीजो ने लिया लाभ*

संस्था द्वारा इस वर्ष नगर में पहली बार आयुर्वेदिक शिविर भी लगाया गया । जिला आयुष अधिकारी डॉ मीणा भायल के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में डॉ दीपेश कठौता, डॉ बाबू राठौर, डॉ राकेश अवासिया व डॉ अर्चना परस्ते की सहयोगी टीम द्वारा 140 मरीजों की जाचकर निशुल्क दवाइयों का वितरण कर परामर्श दिया गया ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »