Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जघन्य एवं सनसनीखेज मामले में हत्या कारित करने वाले आरोपीगणों को हुआ आजीवन कारावास

*जघन्य एवं सनसनीखेज मामले में हत्या कारित करने वाले आरोपीगणों को हुआ आजीवन कारावास*

मनीष वाघेला
* जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सूरज वैरागी द्वारा बताया गया कि न्यायालय श्रीमान राजेश कुमार गुप्ता साहब, जिला एवं सत्र न्यावयाधीश, झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा आरोपीगण राजू पिता लछिया, झनिया, कमलेश उर्फ कमलसिंह पिता फ्रांसिस, निवासीगण ग्राम हीरापुर, थाना कल्याणपुरा को धारा 302, 34 भा.दं.वि. में आजीवन कारावास से दंडित किया गया। शासन की ओर से प्रकरण में संपूर्ण संचालन श्री के.एस. मुवेल, उप-संचालक (अभियोजन) झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा किया गया। घटना संक्षेप में इस प्रकार है कि फरियादी ने रिपोर्ट लेखबद्ध करवाई थी कि दिनांक 01.09.2019 को नारायण पिता सोमा निवासी हिरापुर का कालिया पिता रायसिंह निवासी नौगांवा एवं कमलेश को साथ में लेकर लोडिंग टेम्पोर से अपने गांव हिरापुर तालाब में मछली का बीज डालने के लिये मनावर तरफ गये थे एवं उक्ते दिनांक को मछली का बीज लेकर हिरापुर तालाब पर मछली का बीज तालाब में डाला वापस आते समय उसी टेम्पों में आरोपी राजू एवं कमलेश उर्फ कमलसिंह निवासी हीरापुर का अपने हाथ में तलवार एवं धारिया लेकर आते ही नारायण को बोले कि तूने इस तालाब में मछली का बीज क्यों डाला है। इस बात को लेकर नारायण पिता सोमा को तलवार तथा धारिया से जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला किया और नारायण की हत्या कर दी, जिसके कारण नारायण की मृत्यु हो गई थी। पुलिस थाना कल्यारणपुरा द्वारा धारा 302/34 भा.दं.वि. में आरोपीगण के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना के दौरान अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्याकयालय में पेश किया गया एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए उक्ते अपराध को जघन्य एवं सनसनीखेज चिह्नित कर अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। विचारण के दौरान आरोपी राजू एवं कमलेश उर्फ कमलसिंह को न्यायालय श्रीमान राजेश कुमार गुप्ताच साहब, जिला एवं सत्र न्यारयाधीश, झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा आज दिनांक को दोषी पाते हुए धारा 302/34 भा.दं.वि. में आजीवन कारावास का निर्णय पारित किया गया।

सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ
जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)
जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »