Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन मंच द्वारा प्रतिभागियों का किया सम्मान

राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन मंच द्वारा प्रतिभागियों का किया सम्मान

मनीष वाघेला

थांदला/झाबुआ/अयोद्धया 7 मार्च ।
“भारत रत्न”, महान स्वतंत्रता सेनानी “राजर्षि पुरुषोत्तमदासजी टंडन” की जन्मजयंती 1 अगस्त को सम्पूर्ण देश मे “राजर्षि टंडन मंच” द्वारा मनाई गई थी । इस अवसर पर मंच द्वारा स्व.टंडनजी के जीवन पर राष्ट्रीय स्तर पर एक आलेख प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था । इस प्रतियोगिता में देश के अनेक विभिन्न प्रान्तों से सेकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया था ।
“राजर्षि पुरुषोत्तमदासजी टंडन विचार मंच” द्वारा उक्त आलेख प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन हेतु वरिष्ठ साहित्यकारों की एक तीन सदस्यीय निर्णायक समिति का गठन किया था जिसमे सर्वश्री शिवअवतार सरस, डॉ सतीश चौहान व डॉ अजय अनुपम को परिणाम के निर्णय की जिम्मेदारी दी गई थी ।
चयन समिति द्वारा सभी प्राप्त आलेखो के निरीक्षण पश्चात प्रथम, द्वितीय व तृतीय के अलावा 3 सात्वना पुरस्कारों के लिए नामो का चयन कर परिणाम घोषित किये गए थे ।
मंच के राष्ट्रीय सचिव मोहनकुमार मेहरोत्रा ने बताया कि घोषित परिणामो में प्रथम स्थान पर सर्वश्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार मिर्जापुर उत्तरप्रदेश की 16 वर्षीय बालिका कु. कृतिका मनोचा, द्वितीय स्थान “राष्ट्र की महान विभूति” वरिष्ठ समाज सेविका डॉ स्वराज ग्रोवर अमृतसर पंजाब तथा

*तृतीय स्थान पर मध्यप्रदेश के झाबुआ के वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन अरोड़ा के नाम का चयन किया गया था*

इसकेअलावा तीन सात्वना सम्मान पुरस्कार के लिए राजस्थान बीकानेर से श्री पूनमचंद छुछ, जोधपुर से संतोषकुमार गिराछ तथा मुरादाबाद यूपी से रेणु खत्री का चयन किया गया था ।

आयोजक विचार मंच द्वारा सभी चयनित प्रतिभागियों को सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाना था परन्तु “कोरोना महामारी प्रकोप” के चलते तत्समय आयोजन नही किया जा सका था ।
6 मार्च को राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन मंच द्वारा अ. भा. महासभा के अयोद्धया में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन पर विजेता प्रतिभाओ को सम्मान पुरस्कार से उपकृत करने का निर्णय लिया गया ।
6 मार्च को श्री जानकीमहल ट्रस्ट अयोद्धया में आयोजित कार्यक्रम में सभी चयनित प्रतिभागिताओ का मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके सेठ, राष्ट्रीय महामंत्री संजय महेंद्रा, मुख्य संरक्षक निर्भयचंद्र सेठ द्वारा पुष्पमालाओं से सम्मानकर स्मृतिचिन्ह व पुरस्कार प्रदान किये गए ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »