Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

श्रीमती शांताबहन तलेरा का ह्रदयाघात से आकस्मिक निधन 

श्रीमती शांताबहन तलेरा का ह्रदयाघात से आकस्मिक निधन

थांदला (मनीष वाघेला)

क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. सुरेन्द्रकुमार तलेरा (नाकु सेठ) की धर्म पत्नी एव नगर के प्रसिद्ध व्यापारी समाजसेवी राकेश, प्रफुल्ल तलेरा एवं बहन डिम्पल (लाली) की माताजी श्रीमती शांताबहन तलेरा का बासठ वर्षीय का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से बड़ोदा गुजरात के निजी चिकित्सालय में आकस्मिक निधन हो गया।

श्रीमती तलेरा धार्मिक प्रवर्ति की होकर धर्मलता महिला मंडल की पूर्वाध्यक्ष सुश्राविका एव महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही उनके निधन के समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर छा गई।

उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई । उनके दोनों पुत्र राकेश, प्रफुल्ल तलेरा व परिवारजनों ने मुखाग्नि दी।

श्रीमती तलेरा के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण भट्ट, नगीन शाह, जसवन्तसिंह भाबर, नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, पारस तलेरा, अमित शाह, पत्रकार ओम प्रकाश भट्ट, सुरेंद्र कांकरिया, कुंदन अरोड़ा, कमलेश तलेरा, अक्षय भट्ट, मनोज उपाध्याय श्री संघ अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत सचिव प्रदीप गादिया एवं उपस्थित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दुख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »