Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सहकारिता विभाग द्वारा थांदला सोसायटी द्वारा ऋण माफी योजना मेंडेड़ करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश कियादोषी कर्मचारियों पर होगी एफ.आई.आर.

सहकारिता विभाग द्वारा थांदला सोसायटी द्वारा ऋण माफी योजना मेंडेड़ करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश कियादोषी कर्मचारियों पर होगी एफ.आई.आर.

मनीष वाघेला
झाबुआ, 18 मार्च 2021। म.प्र.शासन द्वारा जय किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत झाबुआ जिले की थांदला सोसायटी को ऋण माफी योजना के पात्र 2,252 कृषकों के लिए राज्य शासन से कुल राशि 23 करोड़ 31 लाख 54 हजार की डिमाण्ड करना थी। किन्तु सोसायटी ने इस राशि से अधिक अर्थात 29 करोड़ 42 लाख की मांग हेतु फर्जी सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी। इस षड़यंत्र के माध्यम से सोसायटी ने 6 करोड़ 10 लाख 30 हजार रूपए अधिक प्राप्त करने, की डिमाण्ड कर दी। वर्तमान स्थिति में राज्य शासन ने कुल 8 करोड़ 6 लाख 18 हजार 644 रूपए की ऋण माफी की राशि सोसायटी को दी है उसमें से राशि डेड़ करोड का घोटाला जांच में प्रमाणित हुआ है। चूंकि फर्जी डिमाण्ड ही कुल 8 करोड़ 6 लाख रूपए की हो चुकी है। यह तथ्य ही इंगित करता है कि यदि आगामी समय में राज्य शासन से डिमाण्ड अनुसार राहत प्रदान होती तो बडे़ पैमाने पर घोटाला करने की योजना सोसायटी द्वारा बना ली गई थी। उपायुक्त सहकारिता अम्बरीष वैद्य ने ऐसी गंभीर स्थिति पाए जाने पर थांदला सोसायटी के विशेष ऑडिट हेतु निरीक्षकों की टीम गठित कर दी है ताकि इस पूरे षड़यंत्र का खुलासा हो सके।
सहकारिता उपायुक्त को जब प्रमाणिकता सहित शिकायत प्राप्त हुई तब उन्होंने विभाग की ऑडिट विंग के प्रभारी सहायक आयुक्त डी.सी.भिंडे़ के प्रभार में निरीक्षक हितेश साहू एवं ऑडीटर भूपेन्द्र जामोद का जांच दल गठित किया।इस जांच दल को सोसायटी की व्हाउचर्स, लेजर, स्टेटेमेण्टस, हजारों खातों का मिलान सहित सैकड़ों हितग्राहियों के कथन लेने में बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ा। जांच अधिकारी डी.सी.भिंडे़ ने बताया राशि 1 करोड़ 45 लाख 2 हजार 856 रूपए घोटाला किया जाना उन्होंने पूरी तरह प्रमाणित पाया है। चूंकि यह फर्जीवाडा अनुमान से अधिक भी हो सकता है। अतः उनके बताए गए तथ्यों को उपायुक्त उम्बरीष वैद्य ने तत्काल संज्ञान में लेकर विशेष ऑडिट हेतु टीम गठित की है। विशेष ऑडिट एक वैधानिक प्रावधान है। ऑडिट पूर्ण होने पर पूरी संभावना है कि घोटाले की राशि बहुत अधिक मात्रा में हो सकती है। उपायुक्त अम्बरीष वैद्य का कहना है कि प्रारंभिक रूप से इस डेड़ करोड़ के घोटाले पर वे तत्काल दोषियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करेंगे ही, साथ ही इसमें शामिल पाए गए किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी के विरूद्ध पुलिस प्रकरण दायर कराएंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »