Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आग से फसल जलने के बाद किसान ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, 8 एकड़ की फसल जलकर हुई है खाक,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिर्पोट

दमोह: दमोह जिले में लगातार गेहूं की खेतों में खड़ी फसल में आग लगने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है, एक के बाद एक फसलों में आग लग रही है, दमोह जिले में 15 से अधिक गांव में अब तक फसलों में आग लग चुकी है लगभग 300 एकड़ के ऊपर फसलें जलकर खाक हो चुकी है, ऐसी घटनाओं के चलते किसान की आंखों से आंसू निकल आते हैं, किसान के पास दो जून की रोटी का इंतजाम भी नहीं होता। इसी बीच एक किसान ने कीटनाशक पीकर जान दे दी मौत की वजह फसल में आग लगना बताई जा रही है, नोहटा थाना अंतर्गत चिलोद टपरिया मैं रहने वाले बेड़ी लाल उर्फ कोदू पिता रामसिंह अहिरवार उम्र 61 वर्ष की फसल में आग लग गई थी, 8 एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई थी किसान के सामने काफी बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया था, परिवार की माने तो कुछ कर्ज भी देना था और आगे जीवन यापन करने के लिए भी पैसे की आवश्यकता थी लेकिन जब फसल में आग लग गई और कहीं से कोई मुआवजे की आस नहीं दिखी तो किसान ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, कीटनाशक पीने के बाद गंभीर स्थिति में किसान को जिला अस्पताल लाया गया, किसान का रात भर इलाज भी चलता रहा लेकिन सुबह होने तक किसान ने दम तोड़ दिया, किसान की मौत के बाद परिजन काफी गमगीन है, रो रो कर बुरा हाल है। एक और तो फसल बर्बाद हो गई उसमें आग लग गई और दूसरा किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान के परिवार पर दुख का जैसे पहाड़ टूट पड़ा हो अब तक कोई भी अधिकारी किसान के परिवार के आंसू पहुंचने नहीं पहुंचा ना ही किसी राजनेता ने किसान के घर तक जाने की जहमत उठाई है। प्रदेश में किसानों की सरकार में किसानों को सरकार का भरोसा नहीं है नहीं तो ऐसा नहीं होता कि किसान की फसल जल जाए, किसान आत्महत्या कर ले, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है अधिकारी इस मामले में कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं। 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »