Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गायत्री परिवार शाखा थांदला द्वारा 151 कोरोना जीवन रक्षक किट अनुविभागीय अधिकारी को सोपी। पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है-गायत्री परिवार

*गायत्री परिवार शाखा थांदला द्वारा 151 कोरोना जीवन रक्षक किट अनुविभागीय अधिकारी को सोपी*।
*पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है*-गायत्री परिवार

मनीष वाघेला
थांदला कोरोना से लड़ने के लिये सरकार का सहयोग करने के लिये अब कई धार्मिक संस्थायें भी आगे आ रही है इसी के चलते आज अखिल भारतीय गायत्री परिवार शाखा थांदला द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सुश्री ज्योति परस्ते को 151कोरोना जीवन रक्षक किट सोपी गई।
गायत्री परिवार प्रमुख पंडित सी पी त्रिपाठी व महेन्द उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है इस वाक्य को आदर्श वाक्य मानते हुवे इस विषम काल मे गायत्री परिवार मुस्तेदी से खड़ा है।उन्होंने कहा कि जब भी कोई विपत्ति आई गायत्री परिवार ने दिल खोल कर सहयोग किया है।देश मे कोरोना के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से जिले भर में गायत्री साधक अपने, अपने घरों में ही जप, तप, अनुष्ठान के माध्यम से एक विशेष आध्यात्मिक प्रयास कर रहे है।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी ने गायत्री परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया व विश्वास दिलाया कि आप के द्वारा दी गई कोरोना किट निश्चित रूप से अनेको परिवार को स्वस्थ करने में कारगर सिद्ध होगी आप ने नगर की जनता से अपील की, की कोरोना कर्फ्यू के दौरान शासन की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करे।घर पर रहे, स्वस्थ रहे, मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करे।
*ये भी थे उपस्थित*-
गायत्री परिवार के प्रमुख सदस्य राजमल राठौड़, मनोज पालीवाल, मनीष पालीवाल, अमित त्रिवेदी सहित गणमान्य नागरिक भी सोसल डिस्टेंटिंग के साथ मौजूद थे ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »