Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने किया ‌2000 मेडिकल किट का सहयोग

प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने किया ‌2000 मेडिकल किट का सहयोग

मनीष वाघेला

थांदला कोरना के इस दूसरे दौर में जहां संक्रमण तेजी से आमजन पर प्रहार करता जा रहा है। वही समाजसेवी व जनप्रतिनिधि भी अपनी समाज सेवा की भूमिका से पीछे नहीं हट रहे हैं। मेडिकल किट हो या ऑक्सीजन सिलेंडर, या बेड के लिए सहायता राशि किसी न किसी माध्यम से जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी आमजन को सहयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। समाज सेवा के इसी संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी द्वारा अंचल हैतू 2000 मेडिकल किट क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर के कर कमलों से स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराई गई। होम आइसोलेशन की इस किट मैं। कोरोना का पांच दिवसीय उपचार, तथा दवाइयों को लेने की विधि के साथ में, घरेलू उपचार की विधि उपलब्ध कराई गई। स्थानीय जनपद पंचायत आमला के परिसर में आयोजित बैठक के दौरान किट प्रशासन की ओर और से उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी ज्योति परस्ते , एवं जनपद सीईओ आरसी हालु को सुपुर्द की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि आज से 15 दिन की पहले की स्थिति में वह आज की स्थिति में बहुत सुधार आया है, कोरोना मामलों की संख्या कम हुई है, झाबुआ एकमात्र जिला है जहां पर ऑक्सीजन मोबाइल चलाया जा रहा है। झाबुआ जिले में डेथ रेट भी अन्य जिलों की तुलना में कम है, जिसका पूरा श्रेय कॉविड उपचार कर रहे डॉक्टर एवं पूरी मेडिकल टीम को जाता है। साथ ही पूरा प्रशासनिक अमला जो कि इस लोक डाउन को पालन करवाने में आमजन को सतर्क कर रहा है। भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी द्वारा मेडिकल किट उपलब्ध करा कर जो सेवा कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है, बीते वर्ष भी इन्होंने हजारों राशन पैकेट हितग्राहियों तक पहुंचाए थे। समाजसेवी व अन्य जनप्रतिनिधि जो कि इस तरह के कई सेवा कार्य कर रहे हैं वह भी सब धन्यवाद के पात्र हैं। नगर के कपड़ा व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शांतिलाल सोलंकी द्वारा स्थानीय सिविल हॉस्पिटल में डिजिटल एक्स-रे मशीन 300एम ए की मांग की गई है जिसे शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा।

अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी ने कहा कि हम सभी को कोरोना वालंटियर बंद कर अपने-अपने गली मोहल्लों में जो भी व्यक्ति सर्दी खांसी या किसी प्रकार के कोरोना सिंप्टोम्स से ग्रसित है पुस्तक यह किट पहुंचाना है ताकि हमारा शहर हमारा नगर व हमारा गांव कोरोना से मुक्त हो सके। अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, महेश नागर ,अरविंद रूनवाल ,अमित शाह, सुजीत भाबर, नोगामा मंडल अध्यक्ष ज्ञानी भाभर, खवासा मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा ,

कार्यक्रम का संचालन जनपद सीईओ आरसी हालु ने किया, व आभार प्रदर्शन सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा द्वारा किया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »