Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

थांदला में लगा ऑक्सीजन प्लांट लगने से नगर में खुशी

थांदला में लगा ऑक्सीजन प्लांट लगने से नगर में खुशी

*अब नगर सहित अंचल में नही होगी ऑक्सिजन की कमी से किसी की मौत – अनिल भंसाली।

 

मनीष वाघेला

थांदला। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से अनेक जिलें प्रभावित हुए है ऐसे में स्वास्थ्य उपकरणों व अन्य चिकित्सीय सुविधाओं के लिये शासन प्रशासन को प्रदेश की समाजसेवी जनता से मदद की उम्मीद रहती है। झाबुआ जिलें की थांदला तहसील के व्यापारी युवाओं ने मदद के हाथ आगे बढ़ाते हुए एक मिसाल पेश की है। कोरोना संक्रमण में मरीजों की सबसे ज्यादा जान ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण गई है ऐसे में थांदला के युवा समाजसेवी किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल भंसाली की पहल पर अंचल के अनेक युवाओं ने साथ व सहयोग देते हुए जिलें का दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लगा दिया है, इसके लिए उन्होंने 11 लाख रुपये की राशि जिला कलेक्टर अथवा प्रभारी मंत्री को सौंपने के लिए एकत्रित कर ली है वही इस प्लांट में लगने वाली बाकि राशि कलेक्टर अथवा सासंद निधि की रहेगी।

इस तरह कार्य करेगा ऑक्सीजन प्लांट

थांदला के शासकीय सिविल अस्पताल में लग चुके इस इस ऑक्सीजन प्लांट द्वारा आने वाले दिनों में 1 दिन में 1 लाख 22 हजार 4 सौ लीटर याने 85 लीटर प्रति मिनट वातावरण से ऑक्सीजन का निर्माण कंप्रेशर की सहायता से होगा जो 3 फिल्टर प्लांट से होकर गुजरेगा जो वेपर ऑक्सीजन गैस के रूप में अस्पताल में स्थापित पाईप लाइन के जरिये सीधा आवश्यक मरीज तक पहुँचेगा। इस ऑक्सीजन प्लांट से करीब 20 बेड के मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन मिल सकेगी। जानकारी देते हुए बीएमओ डॉ अनिल राठौर व वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी डॉ कमलेश परस्ते ने बताया कि अस्पताल में जन सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट लगने से अब किसी मरीज की ऑक्सीजन की कमी से कोई जान नही जाएगी। यदि सामाजिक संगठन व जिला स्वास्थ्य प्रबंधन पहल करते हुए यहाँ अतिरिक्त मेडिकल स्टॉफ व कोविड ड्रग्स उपलब्ध करवाता है तो थांदला विधानसभा क्षेत्र के करीब 250 गाँव नगर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इनकी रही अहम भूमिका

नगर में पहला ऑक्सीजन प्लांट लगाने की परिकल्पना युवा अनिल भंसाली ने की जिसे मूर्त रूप देने के लिये नगर के सभी व्यापारी संगठन आगेआये जिनमें युवा समाजसेवी दिनेश सोलंकी (महाराजा सिनेमा) 2 लाख रुपये, नेचरल गोल्ड 1 लाख 50 हजार रुपये, किराना एसोसिएशन 1 लाख 50 हजार रुपये, शकुंतला वर्धमान तलेरा 1 लाख 11 हजार 111रुपये, भंसाली परिवार 1 लाख, बाबूलाल धमनिया 1 लाख रुपये, प्रफुल्ल पोरवाल, अर्जुन सोनी 50 हजार रुपये, कपड़ा एसोसिएशन 1 लाख 25 हजार रुपये, बिल्डिंग मेटेरियल 1 लाख 25 हजार रुपये, होटल एसोसिएशन 50 हजार रुपये की मदद की है वही नगर के अन्य समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दानराशि देकर सहयोग किया है। इस तरह करीब 11 लाख रुपये का लक्ष्य पा लिया गया है वही नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, मयूर तलेरा, कमलेश दायजी, विपिन नागर, कमलेश लोढ़ा, नितिन नागर, प्रशांत उपध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, युवा अजय सेठिया, लायन्स क्लब, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग सहित नगर के प्रबुद्ध युवावर्ग भी इनके साथ मिलकर फंड कलेक्शन कर जनता से सहयोग ले रहे है जिससे नगर के सिविल अस्पताल में अन्य जन उपयोगी उपकरणों की स्थापना की जा सके।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »