Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 पुलिस द्वारा ₹3,88,500 का चोरी का माल खरीदते दो आरोपी हितेश भाबोर एवं विक्रम भदाले निवासी थांदला के गिरफ्तार

पुलिस द्वारा ₹3,88,500 का चोरी का माल खरीदते दो आरोपी हितेश भाबोर एवं विक्रम भदाले निवासी थांदला के गिरफ्तार

मनीष वाघेला

दिनांक 11 मई 2021 को दो मुखबिरो से थाना प्रभारी अनिल बामनिया को सूचना मिली की बस स्टैंड पर विक्रम भदाले एवं लाखिया खाली के पास एवं हितेश भाबोर द्वारा चोरी का माल खरीदते हैं और अपने अपने गोदामों में छुपा कर रखा हुआ है ,

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान SDOP महोदय थांदला मनोहर गवली जी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थांदला अनिल बामनिया के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया

एक टीम मैं उपनिरीक्षक मोहन सिंह सोलंकी ,सहा. उपनिरी. महावीर विश्वकर्मा ,प्रधान आरक्षक अशोक गिरवाल ,आरक्षक चंद्रभान सिंह को शामिल किया गया

तथा

दूसरी टीम में

उप निरीक्षक पी एस डामोर ,उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक रामदास, आरक्षक राहुल को शामिल किया गया,

तथा

टीम क्रमांक 1

उप निरीक्षक सोहन सिंह सोलंकी को अपनी टीम के साथ पेटलावद रोड विक्रम बढ़ा ले भदाले के भंगार के गोदाम पर पहुंचे ,

जहां पर एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पूछते विक्रम पिता रतनलाल भदाले उम्र 51 साल निवासी कला जी मंदिर के पास थांदला का रहने वाला बताया तथा भंगार की दुकान को स्वयं द्वारा संचालित करना बताया,

मुखबीर की सूचना की तस्दीक हेतु गोदाम के अंदर पहुंचे ,जहां लोहे के सरिए 4 कुंटल कीमती ₹40,000 के,

नए टायर 12 नग कीमती 1,25,000 रुपए का ,

तथा इंजन ऑयल 208 लीटर के तीन लोहे के ड्रम ,एक प्लास्टिक का स्पेशल इंजन ऑयल का 210 लीटर ,एक छोटा इंजन ऑयल ड्रम 50 लीटर , 18 किलो गिरीश की बाल्टी कीमती 179500 रुपए का इस प्रकार कुल कीमती माल ₹344500 का माल बरामद किया गया उक्त माल के संबंध में पूछने पर किसी प्रकार के कागजात ,रसीद पेश नहीं कर पाया ,

और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया जो माल चोरी का संकाशपद होने से धारा 41( 1)(4), 102 दंड प्रक्रिया संहिता एवं 379 भारतीय दंड संहिता का दंडनीय अपराध होने से उक्त माल को विक्रम पिता रतनलाल भदाले से जप्त किया जाकर उसे समक्ष गवाह के मौके पर ही गिरफ्तार किया गया,

तथा जप्त माल एवं गिरफ्तार आरोपी के वापस थाने आए और आरोपी विक्रम ले भर डाले गोदा ले भादाले के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 1 धारा 41(1)(4), 102 जाप्ता फौजदारी व 379 भादवी का तैयार किया गया है ,

जो आरोपी को बाद न्यायालय पेश किया जाएगा तथा

 

दूसरी टीम

पी एस डामोर हितेश भाबोर के भंगार के गोदाम नवापाड़ा पहुंचे जहां एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछते हितेश भाबोर पिता मीकू भाबोर निवासी सरदार पटेल मार्ग थांदला का होना बताया तथा भंगार की दुकान को स्वयं संचालित करना बताया मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु भंगार की दुकान में तलाशी लेते लोहे के सरिए 4 कुंटल मिला जो कीमती ₹40,000 का है,

उक्त माल के संबंध में हितेश भाबोर से पूछताछ करते कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया,

तथा किसी प्रकार का कोई कागजात और रसीद भी पेश नहीं कर पाया उक्त माल चोरी का संकास्पद होने पर धारा 41(1)( 4 )एवं 102 दंड प्रक्रिया संहिता व 379 भादवी मैं उक्त 4 कुंटल लोहे के सरियों को हितेश पिता मीकू भाबोर निवासी सरदार पटेल मार्ग थांदला को से जप्त किया जा कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर वापस थाने आए एवं आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 2 धारा 41(1 )(4)102 दंड प्रक्रिया संहिता एवं 379 भादवी का तैयार किया गया है जो बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया जावेगा ,

दोनों टीमों द्वारा दोनों आरोपियों से थांदला पुलिस द्वारा कुल ₹388500 का चोरी का माल बरामद किया गया है उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अनिल बामनिया ,प्रधान आरक्षक अमित बघेल, उप निरीक्षक मोहन सिंह सोलंकी ,पी एस डामोर, लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, सहायक उप निरीक्षक महावीर विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक रामदास, प्रधान आरक्षक अशोक गिरवाल ,आरक्षक चंद्रभान सिंह ,आरक्षक राहुल ,सोहन अक्षय कुमार का सराहनीय योगदान रहा है उपरोक्त दोनों टीमों के सदस्य एवं थाना प्रभारी अनिल बामणिया का अच्छे कार्य करने के लिए मनोबल बनाए रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ द्वारा पृथक से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है l

थाना प्रभारी  थांदला ,अनिल बामनिया

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »