Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मूर्धन्य आयुर्वेदाचार्य डॉ. विश्वनाथजी शर्मा की पुण्यतिथि पर धार्मिक अनुष्ठान

मूर्धन्य आयुर्वेदाचार्य डॉ. विश्वनाथजी शर्मा की पुण्यतिथि पर धार्मिक अनुष्ठान

मनीष वाघेला

जिले के लब्धप्रतिष्ठ एवम मूर्धन्य आयुर्वेदाचार्य, संस्कृतविद्, व्याकरणाचार्य, संगीतज्ञ, ओर आजीवन समाज सेवा में रत रहने वाले श्री राम चरणानुरागी डॉ. विश्वनाथजी शर्मा की 18वी पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों, आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक, संस्था, के पदाधिकारियों सहित पत्रकार गण एवम परिजनों द्वारा उन्हें सादर श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए श्री भगवान् से उनकी आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गई।

वर्तमान कोरोना की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए डॉ. शर्माजी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में सादे समारोह में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किये गए। इस अवसरपर मंदिर में “श्री विष्णुसहस्त्रनाम” सहित “श्रीमद्भगवद्गीता” के पन्द्रहवें अध्याय का पाठ किया गया एवम उनके निमित्त “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।” महामन्त्र संकीर्तन कर अंत मे पितृ स्तोत्र का पाठ किया गया। साथ ही गौओं को ग्रास प्रदान कर उन्हें नमन किया गया।

डॉ. विश्वनाथजी शर्मा की पुण्यतिथि पर उनके गृह गाँव सुखेड़ा (रतलाम) जावरा ,इंदौर, रतलाम, बड़नगर, झाबुआ एवम उज्जैन में भी परिजनों द्वारा सादर श्रद्धांजलि समर्पित की गई एवम भगवान् से उनकी आत्मशांति, आत्मानंद हेतु प्रार्थना की गई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »