Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जिला भाजपा द्वारा समिति का गठन । जिला भाजपा की सार्थक पहल

जिला भाजपा द्वारा समिति का गठन ।

जिला भाजपा की सार्थक पहल

 

मनीष वाघेला

झाबुआ । भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुसार जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोविड 19 के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला भारतीय जनता पार्टी झाबुआ द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह जी नायक के निर्देशानुसार 6 तहसील प्रभारी एवं 6 ब्लाक प्रभारी नियुक्त ।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी पत्रकार योगेन्द्र नाहर ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए मेघनगर तहसील प्रभारी लक्ष्मण सिंह जी नायक ,दौलत जी भावसार राणापुर तहसील प्रभारी ,श्यामा जी ताहेड थांदला तहसील प्रभारी ,प्रफुल्ल जी गादीया रामा तहसील प्रभारी एवम प्रवीण जी सुराणा झाबुआ तहसील प्रभारी ,कृष्णपाल सिंह जी गंगाखेड़ी को पेटलावद तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया है। ठीक इसी प्रकार राणापुर ब्लाक प्रभारी मनोहर जी सेठिया ,रामा ब्लाक प्रभारी सोमसिंह सोलंकी ,मेघनगर ब्लाक प्रभारी राजमल जी पडियार ,झाबुआ ब्लाक प्रभारी सत्येंद्र जी यादव ,थांदला ब्लाक प्रभारी अनिल जी भंसाली एवम पेटलावद ब्लाक का प्रभारी समाजसेवी श्री गौतम जी गेहलोत को नियुक्त किया है ।उक्त सभी नियुक्तियों पर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के प्रभावी निर्देश जारी किए गए है ।जिले में प्रबंध समिति के गठन से कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिये समितियों का गठन निश्चित रूप से कोरोना महामारी को रोकने में प्रभावी एवं सार्थक सिद्ध होगा ।

 

जिला भाजपा मिडिया प्रभारी

योगेन्द्र नाहर झाबुआ

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »