Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पत्रकार विकास परिषद के पदाधिकारियों ने लगवाए कोरोना के टीके एवं समाज को दिया संदेश, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

गांव एवं समाज में हर व्यक्ति को जागरूक होकर के वैक्सीनेशन के लिए आगे आना होगा -उपेंद्र प्यासी

दमोह – पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र प्यासी एवं पत्रकार विकास परिषद के दमोह जिला अध्यक्ष विजय यादव ने दमोह जिले के पटेरा नगर में वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवाई इस दौरान समाज को संदेश देते हुए पत्रकार विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र प्यासी ने कहा कि आज हमारा देश जिस दौर से गुजर रहा है ऐसी परिस्थिति में हर व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह इस महामारी से बचने के लिए वह समाज की खुशहाली के लिए हम सब की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन के लिए स्वयं आगे आएं एवं सभी को इस कार्य के लिए जागरूक करें कभी आने वाले समय में हम सब इस महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूती से जारी रख सकेंगे युवा पत्रकार उपेंद्र प्यासी ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए वैक्सीनेशन उपलब्ध कराया जा रहा है और हम सब जागरूक नागरिक का यह फर्ज होता है इस सरकार के साथ-साथ मानव समाज एवं मानव सभ्यता को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन किस महायज्ञ में हम सभी सहभागी बने।

वैक्सिनेशन के लिए समाज को जागरूक करना युवाओं का बड़ा दायित्व – विजय यादव

पत्रकार विकास परिषद के दमोह जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद समाज के युवा वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि हमें कोरोना की तीसरी लहर को हर हाल में रोकना होगा विगत वर्षों से हमारा समाज इस महामारी के भय व आतंक के साए में जी रहा है ऐसी परिस्थिति में यह वैक्सीन एक संजीवनी के रूप में हम सबके सामने है फिर भी कुछ लोग वैक्सीनेशन करवाने से कतरा रहे हैं एवं समाज में कोरोना वैक्सीन के विरुद्ध भ्रामक दुष्प्रचार किए जा रहे हैं परंतु हम समाज के युवा भाइयों से यह आग्रह करते हैं कि समाज के हर व्यक्ति को जागरूक करते हुए इस महामारी से लड़ने के लिए शत प्रतिशत संख्या में वैक्सीनेशन करवाने का का संकल्प लें एवं देश व समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »