Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पटवारी के साथ छीना झपटी जान से मारने की दी धमकी                                                             थाना थांदला में एफआईआर दर्ज थांदला, मेघनगर पटवारी संघ हुवे एकजुट

पटवारी के साथ छीना झपटी जान से मारने की दी धमकी                                                             थाना थांदला में एफआईआर दर्ज

थांदला, मेघनगर पटवारी संघ हुवे एकजुट

 

मनीष वाघेला

थांदला पटवारी राजस्व विभाग का विशिष्ट कर्मचारी होता है इन्हें विभिन्न स्थानों पर अलग, अलग नामो से जाना जाता है जैसे पटेल, कारनाम,शानबोगरु यह शासन-प्रशासन के ग्रामीण क्षेत्रो में सरकार का प्रशासनिक पद होता है अर्थात वह सरकारी कर्मचारी जो गाँव की ज़मीन, उपज, लगान आदि का हिसाब, किताब रखता है उसके साथ यदि किसी तरह की मारपीट या अप्रिय घटना घटित होती है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण मानी जावेगी ऐसा ही मामला थांदला नगर के समीप ग्राम तलावली में घटित हुवा जहाँ दो व्यक्तियों द्वारा पटवारी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई घटना की जानकारी मिलते ही थांदला, मेघनगर के समस्त पटवारियों ने मिलकर अपने अधिकारी के आदेश पर थाना थांदला में एफआईआर दर्ज करवाई।

जानकारी अनुसार पटवारी कमलसिंह नायक शासकीय कार्य अनुरूप ग्राम तलावली में गये थे जहाँ पटवारी हल्का नंबर 24 में भूमि का मौका निरीक्षण कर

मेड कायम करने का आवेदन प्राप्त हुवा था उक्त भूमि की ।मोके पर मेड कायम नही होने से जांच हेतु गये थे शासकीय कार्य मे मशगूल पटवारी साहेब अपना कार्य कर रहे थे तभी ग्राम के दो व्यक्ति धर्मेंद्र राजपूत, पप्पू चौहान ने खेत पर आ कर पटवारी के साथ गाली, गलौच कर अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी इस दरमियान पटवारी के बस्ते से कागजात बिखर कर ज़मीन पर गिर गये उन्ही में ग्राम का नक्शा भी फट गया।

समस्त पटवारी द्वारा थाना थांदला में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस ने धारा 294,353,332,186,427,34,427 के तहत मामला दर्ज किया है। उक्त घटना से नाराज़ वरिष्ठ पटवारी महेश गढ़वाल, आनंद मेडा (अध्यक्ष मेघनगर),महेश बैरागी, कैलाश डामोर, जयदेव सोलंकी, सिरिल डामोर, वागुसिंह भूरिया,

असरफ कादरी (अध्यक्ष थांदला) ,पंकज डामोर, दिलीप भूरिया, मुकेश डामोर, रंजीत बिलवाल, विनय परमार, सालम जमरा ने एक स्वर में अपनी नाराजगी जाहिर की व कहा कि अगर आरोपी पर कार्यवाही नही होती है तो समस्त पटवारी कलम बंध हड़ताल पर जावेगे।

बहरहाल जो भी हो आदिवासी बाहुल्य जिले में आज भी जर, जोरू, ज़मीन के बेड़ियों में जकड़ा यहाँ का वासिन्दा कब, कहा क्या कर दे कुछ कहा नही जा सकता खेर पटवारी के साथ जो कुछ भी हुवा वो ठीक नही है क्योंकि इसके पूर्व भी अनेको बार पटवारी के साथ ऐसी घटना घटित हो चुकी है हम तो चाहते है कि इसकी पुनरावृत्ति ना हो पटवारी को न्याय मिले एवम स्थानीय प्रशासन ऐसे विशिष्ट कर्मचारी के जान माल की हिफाज़त में कड़े कानून बनावे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »