Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देश विरोधी शक्तियों के विरुद्ध जैन समाज द्वारा राष्ट्रीय आंदोलन प्रारंभ झाबुआ में एसडीएम को दिया गया ज्ञापन।

देश विरोधी शक्तियों के विरुद्ध जैन समाज द्वारा राष्ट्रीय आंदोलन प्रारंभ झाबुआ में एसडीएम को दिया गया ज्ञापन।

मनीष वाघेला

झाबुआ। 23 जून को जैन समाज द्वारा देश भर में 500 से अधिक स्थानों पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया झाबुआ में भी राष्ट्र विरोधी एवं धर्म विरोधी भावनाओं का प्रचार प्रसार एवं देशद्रोही गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक एवं अराजकतावादी संगठन अनूप मंडल को अनलॉफूल ऐक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट 1967 के सेक्शन 3 व 4 के प्रावधानों के अंतर्गत गैरकानूनी संगठन अधिसूचित करने एवं भारत भर में प्रतिबंधित संगठन घोषित करने संबंधी राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आयोजन भारत भर के जैन समाज के सभी संप्रदायों का सर्वोच्च शिखर संगठन राष्ट्रीय जैन संगठन के द्वारा किया जा रहा है।

इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत 23 जून को जैन समुदाय द्वारा देश भर में 500 से अधिक स्थानों पर स्थानिक प्रशासन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन दिए गए।

पिछले 5 दशकों से अनूप मंडल द्वारा सनातन धर्म और जैन धर्म के विरोध में देश के विभिन्न स्थानों पर तथा समाज माध्यमों द्वारा जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है।

अनूप मंडल की विभिन्न राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में प्रमुख रूप से कोरोना का प्रादुर्भाव भारत द्वारा करने का प्रचार प्रसार तथा कोरोनावायरस वैक्सीनेशन भारत की प्रजा को मारने का षड्यंत्र और संबंधी प्रचार-प्रसार का समावेश है ।

इसी परिप्रेक्ष्य में झाबुआ शहर में 23 जून को नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर के नेतृत्व में राष्ट्रीय जैन संगठन के मार्गदर्शन अनुसार सकल जैन श्री संघ के समाजसेवी यशवंत जी भंडारी ,प्रदीप जी संघवी , वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश जी डोशी ,शिरिष जी शाह ,आशीष जी डोशी ,विजय जी शाह ,भरतपुर के ट्रस्टी मनोहर जी छाजेड़ ,प्रमोद भंडारी ,अनिल रुनवाल ,रिंकू रुनवाल आदि सकल जैन श्री संघ द्वारा प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन एस. डी. एम. श्री बघेल को सौंपा गया ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »