Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पारा के नागरिकों ने दी निर्वतमान चौकी प्रभारी को बिदाई पारा के लोग याद रहेंगे – कुमावत

पारा के नागरिकों ने दी निर्वतमान चौकी प्रभारी को बिदाई

पारा के लोग याद रहेंगे – कुमावत

पारा शैलेंद्र राठौर, मनीष वाघेला

जब मैं पारा आया था तब यहां के बारे में जानकारी ली थी और यही पता चला कि पारा शांति और समृद्धि के लिए पहचाना जाता है। पिछले 10 माह के कार्यकाल में मैने जितना भी अच्छा सुना था उससे भी कही अधिक प्रेम और सम्मान पारावासियों से पाया। उक्त बात पारा से स्थान्तरित होकर कुंदनपुर गए चौकी प्रभारी श्याम कुमावत ने कही। व्यापारियों और नगर के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आयोजित इस बिदाई कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकाल के तहत सीमित संख्या में व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया।

श्याम कुमावत ने पारा के सभी नागरिकों और व्यापारियों के प्रति आभार प्रकट करते कहा की किसी भी विभाग में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन जब किसी पुलिस अधिकारी अपनी जगह बदलता है तो उस क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेता है। मेने भी पारा को बहुत करीब से देखा है और वास्तविक रूप में यही पाया कि पारा के नागरिकों का दिल बहुत बड़ा है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान कभी – कभी मेरे द्वारा सख्ती भी की कई बावजूद इसके मुझे जो स्नेह मिला उसे मैं शब्दो मे बयां नही कर सकता। आपने पारा चौकी पर आए नवागत प्रभारी रामसिंह चौहान को भी पारा के बारे में जानकारी दी। इसके पूर्व आयोजन में सर्व प्रथम निवर्तमान चौकी प्रभारी श्याम कुमावत, वर्तमान चौकी प्रभारी रामसिंह चौहान, व्यापारी संघ के संरक्षक प्रकाश तलेसरा, व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन राठौड़, प्रकाश छाजेड़ ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम का संचालन अमृत राठौड ने किया। भारतीय परंपरा का निर्वहन करते श्याम कुमावत और रामसिंह चौहान का स्वागत और सम्मान किया गया। प्रकाश तलेसरा, नितिन राठौड़, प्रकाश छाजेड़ ने भावुक मन से कुमावत को बिदाई देते नवागत प्रभारी चौहान का स्वागत शब्दो से किया। नवागत प्रभारी चौहान ने उपस्थित लोगों से कहा कि जिस तरह आप ने कुमावतजी को स्नेह और समर्थन दिया है मैं अपने लिए भी आप से यही आशा करता हूँ आपने कहा कि मेरी भी यही कोशिश रहेगी कि पूरे पारा क्षेत्र की जनता भय मुक्त होकर अपने कारोबार और व्यापार का संचालन करे साथ ही क्षेत्र में किसी तरह की कोई घटना न हो। नागरिकों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष राकेश पगारिया, सचिव सौरव कोठारी, संगठन सचिव आकाश कांकरिया, कोषाध्यक्ष तरुण चौधरी, वरिष्ठ व्यापारी गोपाल प्रजापत, आशीष व्होरा, अतुल भंडारी, राहुल भंडारी, नवनीत राठौड़, आरएसएस के उमेश सेतन, वरिष्ठ अभिभाषक सलिल पठान, पलाश कोठारी, प्रकाश सेन, पत्रकार अनिल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र राठौर, राजा सरतालिया और प्रभाष ए जैन उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »