Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अनाज के लिए किसान हुए परेशान, अन्नदाता काट रहे हैं अधिकारियों के चक्कर,हटा से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो राहुल व्यास की रिपोर्ट

हटा /- कोरोना काल में लगातार दुकानदारों के साथ-साथ कृषि की स्थिति भी खराब दिखाई देती है , महामारी के दौर में किसान की आर्थिक स्थिति , बुरी तरह प्रभावित हुई है उसके बाद भी अन्नदाता अन्न उगाना नहीं छोड़ रहा है लेकिन शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं में किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। ताजा मामला दमोह जिले के हटा तहसील का है जहां वरिष्ठ किसान अधिकारी के कार्यालय में बीज वितरण के दौरान बहुत सी अनियमितताएं एवं अधिकारियों की मनमानी सामने दिखाई दे रही है। किसानों द्वारा आरोप लगाया गया कि जो बीज सरकार द्वारा किसानों को भेजा गया है , अधिकारियों की मिलीभगत के कारण अपने परिचितों को मात्रा के अतिरिक्त एवं व्यावहारिकता में बांटा जा रहा है वही वास्तविक किसान जब वहां बीज लेने जाते हैं तो उन्हें यह कहकर भगा दिया जाता है कि तो बीज खत्म हो गए हैं, या जिसके नाम की बही है वह स्वयं आकर बीज को प्राप्त करें, जबकि इसी दौरान कार्यालय की पीछे वाली खिड़की से जमकर पैसों का लेनदेन करते हुए बीज वितरण किया जा रहा है । जिसकी विडियो किसान द्वारा बनाई गई। जब किसानों से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि कल्चर को बेवजह अधिकारियों की मनमानी से हम लोगों को दिया जा रहा है जबकि बीज वितरण में सोयाबीन बीज का खत्म होने एवं उड़द का सही वितरण नहीं किया जा रहा है किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि जितनी भूमि मै बीज लगना है उतना उपलब्ध नहीं करा पा रहे यह अधिकारी। वही महामारी के दौर में इस शासकीय कार्यालय में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा शासकीय कर्मचारी भी बिना मास्क बैठे नजर आए । नाराज किसानों ने अधिकारी एवं सरकार को कोसते नजर आए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »