Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मूसलाधार बारिश की  तरह विकास कार्य हो रहे हैं थांदला में

मूसलाधार बारिश की  तरह विकास कार्य हो रहे हैं थांदला में

 

25 लाख की लागत से बनने वाला सीसी रोड गुणवत्तापूर्ण बनेगा-बंटी डामोर अध्यक्ष नगर परिषद थांदला

नगर के सबसे लंबे सीसी रोड का भूमि पूजन।

मनीष वाघेला

थांदला  नगर के वार्ड नंबर 03 में श्री अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर से बोहरा कब्रिस्तान तक कुल 400 मीटर्स से अधिक का सीसी रोड का भूमि पूजन आज नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद समर्थ उपाध्याय, बोहरा समाज के आमीन साहेब, समाज सेवी अली सेठ,प्रफुल्ल तलेरा,मुर्तजा बोहरा के आतिथ्य में सम्पन्न हुवा। 25 लाख की लागत से बनने वाला सीसी रोड नगर का प्रथम रोड होंगा।

नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि सीसी रोड गुणवत्तापूर्ण होंगा इस रोड के बनने से वार्ड वासी को आने जाने की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

पिछले 01 वर्ष के अंदर नगर के समस्त रोड पर डामरीकरण किया जा चुका है बचे कार्य भी जल्द शुरू किये जावेगे नगर में पानी के निकासी हेतु नालियों का गहरीकरण का कार्य, एमजी रोड पर पेवर्स का कार्य चल रहा है परिषद अपनी प्रतिबद्धता से नगर की जनता की सेवा कार्य हेतु संकल्पित है।

वरिष्ठ पार्षद समर्थ उपाध्याय ने कहा कि वार्ड 03 विकास की दौड़ में सर्व प्रथम पायदान पर है नगर के विकास के साथ वार्ड में भी चहमुखी विकास कार्य निर्बाध गति से हो रहा है। नगर के वासिंदे पिछले वर्षों से वार्ड की समस्याओं से परेशान थे वर्तमान परिषद के कार्यकाल में शत, प्रतिशत समस्याओं का निराकरण कर विकास के पायदान पर आज वार्ड नंबर 03 की गिनती नगर में की जाती है।

आज सीसी रोड के बनने से वार्ड वासी विशेषकर बोहरा समाज के नागरिकों को अब कोई परेशानी नही होंगी क्योको वर्षो से लंबित पड़ा रोड जो कि कब्रिस्तान तक जाता है का आज भूमि पूजन हो कर वार्ड वासियो को समर्पित किया जावेगा।

समाजसेवी अली सेठ ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में कहा कि बंटी है तो मुमकिन है आपने सीसी रोड बनाने पर नगर परिषद एवम वार्ड पार्षद समर्थ उपाध्याय का आभार माना।

कार्यक़म में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौहान, परिषद इंजीनियर पप्पू बारिया, ठेकेदार समकित तलेरा, परिषद कर्मचारी सहित पत्रकार मौजूद थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »