Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नेमावर में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में थांदला पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

नेमावर में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में थांदला पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

 

मनीष वाघेला

थांदला।देवास के निकट नेमावर में सोची समझी साजिश के तहत दलित परिवार के 5 सदस्यों की निर्मम हत्या व नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म से आक्रोषित समाज व मध्यप्रदेश की जनता के दर्द से रूबरू होकर थांदला पत्रकार एकता संघ के आह्वान पर थांदला नगर के स्थानीय आजाद चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय द्वारा नेमावर घटना को पूरे विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के निर्णय से सबको अवगत करवाते हुए कहा कि मामला फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में चलेगा जिसका खर्च भी सरकार उठाएगी व दोषियों को फांसी की सजा होगी।भाजपा मण्डल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने भी घटना से प्रभावित परिजनों को तत्काल सहायता राशि पहुँचाने के सरकार के फैसले से अवगत करवाते हुए दोषियों को बीच चौराहे पर सजा देने की मांग की। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष व अरण्यपथ न्यूज़ संपादक निरंजन भारद्वाज,राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर,अटल सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजू धानक,आदिवासी नेता सुनील पणदा ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान करने की मांग की इस अवसर पर उपस्थित कलेश्वर धाम के गादीपति गिरीशचंद धानक व समाजसेवी दिलीप शाहजी,राकेश श्रीमार,चंचल भंडारी,राकेश तलेरा,नितेश शाहजी,कृष्णकांत सोलंकी,तुलसी ब्रजवासी,वरिष्ठ पत्रकार आत्माराम शर्मा, बंटी भारती, राजेश डामोर, मनीष वाघेला, जितेंद्र गिरी, कुलदीप वर्मा, गोपाल प्रजापत, सिद्दीक खान, धीरज वाघेला, रवि परमार, बिट्टू भट्ट आदि सभी ने भी घटना की निंदा करते हुए सभी अपराधियों को जल्द सजा देने की मांग करने के साथ दो मिनट का मौन रखते हुए केंडल जलाकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »