Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बिजली के नाम पर पानी पी-पी कर कांग्रेस को कोसने वाले कहां हुए गायब – देवा भारती

देवतालाब की लचर बिजली व्यवस्था का नहीं हुआ सुधार,जेई देवतालाब पर लग रहे आरोप

देवतालाब -देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी विंध्य के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल देवतालाब धाम में वर्तमान दौर में बिजली का एक ऐसा संकट बना हुआ है जो ला इलाज दिखाई दे रहा है विगत महीनों से देवतालाब की लचर बिजली व्यवस्था से जहां एक और आम जनमानस पीड़ित व परेशान है तो वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण भी बड़ी मात्रा में खराब हो चुके हैं इस संबंध में देवतालाब क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता भगवानदास देवा भारती ने वर्तमान भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमेशा बिजली के लिए कांग्रेस को कोसने वाले आज कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं देवा भारती ने कहा इन लोगों के अंदर बिजली के नाम पर कांग्रेस के खिलाफ भ्रम फैलाकर सत्ता हासिल करने वाले लोग वर्तमान में देवतालाब के बिजली व्यवस्था के प्रति आखिर जिम्मेदार क्यों नहीं हैं और अब उन्हें यहां की बिजली व्यवस्था क्यों नहीं दिखाई देती युवा समाजसेवी देवा भारती ने कहा कि देवतालाब एक ऐतिहासिक तीर्थ स्थल है जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्थानीय शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं एवं यहां रोट व प्रसाद चढ़ाते हैं जिन्हें पीने के पानी के लिए मंदिर का बोर ही एकमात्र सहारा होता है परंतु देवतालाब में लगातार बिजली का गोल रहना बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी संकट पैदा कर रहा है क्योंकि बिजली ना होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए तक भटकना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी व उमस से लोगों का जीना दूभर हो गया है इस संबंध में लगातार कई बार वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया परंतु अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई वहीं दूसरी ओर देवतालाब में पदस्थ जेई दिनभर केवल पैसा वसूली के काम में व्यस्त रहते हैं ऐसा स्थानीय उपभोक्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया युवा समाजसेवी देवा भारती ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल हटाया जाना चाहिए यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जाता तो स्थानीय जनमानस के सहयोग से सभी को विशाल वह उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा विदित हो कि विगत कई माह से देवतालाब विद्युत वितरण केंद्र में सुबह से लेकर रात तक लगातार बिजली की ट्रिपिंग आम जनमानस के लिए मुसीबत बनी हुई है जिस के संबंध में लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से शासन प्रशासन से सुधार की मांग की जाती रही है परंतु अभी तक किसी भी प्रकार की सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा सकती है अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में क्या वरिष्ठ अधिकारी इस दिशा में कोई ठोस पहल कर पाते हैं या फिर आम जनमानस को आंदोलन की राह पकड़नी होगी।

देवतालाब जेई पर लग रहे आरोप हटाए जाने की की गई मांग

विद्युत वितरण केंद्र देवतालाब में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री एस एन मिश्रा के ऊपर स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं लोगों को कहना है कि कनिष्ठ यंत्री जेई देवतालाब एसएन मिश्रा हर काम में केवल पैसा वसूली के लिए माहिर हैं जबकि विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू बनाने में उनकी कोई रुचि नहीं दिखाई देती जिस का ही परिणाम है कि विगत कई महीनों से देवतालाब क्षेत्र के लोग बिजली की ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे हैं ऐसी परिस्थिति में स्थानीय समाजसेवियों व ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से जेई देवतालाब को तत्काल हटाए जाने की मांग की है

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »