Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पत्रकार विकास परिषद के छिंदवाड़ा जिला इकाई का हुआ विस्तार,देवेंद्र जैन जिला महामंत्री एवं अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष बनाए गए,छिंदवाड़ा से भुवनलाल कुशवाहा की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा (कुंडेश्वर टाइम्स)-पत्रकार विकास परिषद के नर्मदा पुरम एवं जबलपुर संभाग प्रभारी सुदेश जयसवाल की अनुशंसा एवं छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष भुवन लाल कुशवाहा के अनुमोदन पर पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुसमाकर “श्रीमाली” द्वारा संगठन के विकास व विस्तार को लेकर छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र जैन को जिला महामंत्री एवं अजय सिंह को को संगठन का जिला उपाध्यक्ष एवं छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ तहसील से नकुल विश्वकर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो वही छिंदवाड़ा जिला अंतर्गत जुन्नारदेव तहसील के लिए दीपक श्रीवास्तव को तहसील महासचिव नियुक्त किया गया
इस इस अवसर पर संभाग प्रभारी सुदेश जायसवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे पत्रकार विकास परिषद के नेतृत्व सिद्धांतों के अनुरूप पत्रकारों के हित में संगठन को मजबूत बनाते हुए सहयोगात्मक तरीके से कार्य करेंगे एवं पत्रकारिता व पत्रकारों को सही दिशा पर ले जाने के लिए अपने आपको सदैव तत्पर रखेंगे श्री जायसवाल ने कहा कि पत्रकार विकास परिषद पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है जो पूरे भारत में विभिन्न प्रांतो एवं जिलों में अपनी शाखाओं के माध्यम से पत्रकारों की भलाई के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है हम सब एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें इस दौरान छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष भुवन लाल कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पत्रकारों की दशा बदतर होती जा रही है पत्रकारों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि उन्हें अपने पारिवारिक भरण पोषण के लिए भी परेशान होना पड़ता है शासन प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की सहायता नहीं की जाति जिस कारण पत्रकारों को हमेशा समस्याओं का सामना करना पड़ता है यहां तक कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी शासन प्रशासन द्वारा कोई समुचित प्रबंध नहीं किए गए हैं इस दिशा में पत्रकार विकास परिषद द्वारा पत्रकारों के हित को लेकर लड़ी जा रही लड़ाई सार्थक दिशा में की जा रही है अतः हम सब संगठित होकर के संगठन के माध्यम से अपनी लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेंगे । इस अवसर पर संभाग प्रभारी सुदेश जायसवाल एवं छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष भुवन लाल कुशवाहा जिला सचिव पंकज दुबे संगठन मंत्री उपेंद्र साहू जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश सूर्यवंशी उमरेठ तहसील अध्यक्ष विक्की चौहान उपाध्यक्ष अंकित पवार परासिया महासचिव राजकुमार सिंह पिंटू परासिया तहसील सचिव सुरेश ठाकरे उपाध्यक्ष अमिताभ चौरसिया उपाध्यक्ष जीतू ककोडिया संगठन मंत्री कन्हैया चुनार दो तहसील अध्यक्ष विष्णु भट्ट सौसर तहसील अध्यक्ष नितिन भूते हर्रई बटका खापा तहसील अध्यक्ष दीपक पाठक अमरवाड़ा प्रभारी हरिओम नेमा जिला महामंत्री संतोष सिगोतिया एवं समीम खान लक्ष्मण साहनी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की इस दौरान पत्रकार विकास परिषद के जबलपुर संभाग प्रभारी सुदेश जयसवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उन्हें बधाई दी

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »