Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुलिस लाईन झाबुआ में की गई बलवा परेड की मॉक ड्रिल

“पुलिस लाईन झाबुआ में की गई बलवा परेड की मॉक ड्रिल”

मनीष वाघेला

दिनांक 12.08.2021 को आगामी त्योहारों व कानून व्यवस्था की ड्यूटियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन पर मॉक ड्रिल, बलवा परेड का आयोजन पुलिस लाईन झाबुआ में स्थित परेड ग्राउण्ड में किया गया। अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरण का संचालन किया गया। बलवा ड्रिल के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाकर बलवा ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। जो कोई असामाजिक तत्व आगामी त्योहारों में शांति बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, उनको सबक सिखाने के लिए इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री रविन्द्र सिंह राठी, सूबेदार कोमल मीणा, सूबेदार कमल मिदंल, सूबेदार धर्मेन्द्र पटेल, उनि कैलाश चन्द्र सिर्वी, उनि सपना रावत एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता ने कहा कि आगामी त्योहारों व कानून व्यवस्था को दृष्टिगत सभी प्रकार की चुनौतियों, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह मॉक ड्रिल आयोजित की है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »